फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instant Glow For Lohri Celebration: लोहड़ी सेलिब्रेशन के समय चाहिए दमकता चेहरा तो अपनाएं ये नुस्खे

Sun, 12 Jan 2025 02:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोहड़ी का त्योहार खुशियों का प्रतीक है, और इस मौके पर हर कोई दमकता चेहरा चाहता है। ये नुस्खे आपकी त्वचा को निखारने के साथ-साथ प्राकृतिक चमक भी देंगे।

 
विज्ञापन
1 of 5
लोहड़ी सेलिब्रेशन के समय चाहिए दमकता चेहरा - फोटो : Adobe stock
Instant Glow For Lohri Celebration: लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है, जिसे खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।

इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी की है, ऐसे में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव को धन्यवाद दिया जाता है, क्योंकि उनकी कृपा से अच्छी फसल होती है। इसके साथ-साथ अग्नि में तिल, गुड़ और रेवड़ी डालकर आहुति दी जाती है और खूब नाच गाना होता है।

इस त्योहार पर महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं। यदि आप भी चाहती हैं कि लोहड़ी के सेलिब्रेशन में आपका चेहरा खिला-खिला रहे तो आज अपनी त्वचा पर कुछ घरेलू नुस्खे अपना लें। इन नुस्खों को अपनाने के बाद आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी और दही का फेस पैक - फोटो : Adobe stock
हल्दी और दही का फेस पैक

 इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच हल्दी और 2 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। आखिर में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।   
विज्ञापन

3 of 5
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

इस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2-3 चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल के लिए दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा से गंदगी हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाता है।  

 

4 of 5
बेसन और शहद का उबटन - फोटो : Adobe stock
बेसन और शहद का उबटन

इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, 1 चुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी। यदि इसे बनाना चाहते हैं तो सभी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाश से मसाज करें। ये पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे मुलायम और चमकदार बनाता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू और शहद का मास्क - फोटो : Freepik
नींबू और शहद का मास्क

इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। नींबू त्वचा को निखारता है और शहद उसे मॉइश्चराइज करता है।  

  डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें