Lip Care Tips: बदलते मौसम का असर सीधा त्वचा और बालों पर दिखाई देता है। ऐसे में हर कोई इसके लिए पहले से ही सतर्क हो जाता है। जबकि शरीर का एक अंग ऐसा और भी है, जोकि ठंड के मौसम में काफी दिक्कत देता है। हम बात कर रहे हैं होंठों की, यदि इस मौसम में सही से होंठों का ध्यान न रखा जाए तो सर्द हवाओं की वजह से होंठों पर पपड़ी जमने लगती है।
होंठों की इस हालत की एक वजह ये भी है कि इस मौसम में हम पानी काफी कम पीते हैं, जिससे होंठ सूख जाते हैं। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके होंठ कोमल हो जाएंगे और आपको लिप बाम की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।