फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin care Tips: चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल कितना सुरक्षित ? इस्तेमाल से पहले जान लें

Tue, 11 Mar 2025 02:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नींबू प्राकृतिक रूप से विटामिन C और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जो चेहरे की चमक बढ़ाने, टैन हटाने और मुंहासे कम करने में मदद करता है। पर, ये काफी नुकसानदायक भी होता है। इसलिए इस्तेमाल से पहले इसके बारे में सब जान लें।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल कितना सुरक्षित ? इस्तेमाल से पहले जान लें - फोटो : Freepik
Skin care Tips: ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आजकल ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं। कई बड़े सिलेब्स भी लोगों को घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इन्हीं नुस्खों में शामिल है त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल करना। नींबू त्वचा के लिए फायदेमंद है लेकिन सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है।

नींबू प्राकृतिक रूप से विटामिन C और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जो चेहरे की चमक बढ़ाने, टैन हटाने और मुंहासे कम करने में मदद करता है। लेकिन क्या इसे सीधे त्वचा पर लगाना सुरक्षित है? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान।  
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे पर नींबू लगाने के फायदे - फोटो : freepik.com
चेहरे पर नींबू लगाने के फायदे

चेहरे पर यदि आप नींबू इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले इसके फायदे जान लें। दरअसल, नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसमें जो एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों और काले दाग को हल्का करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चेहरे पर नींबू लगाने के फायदे - फोटो : Adobe stock
नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक एसिड टैनिंग को कम करने और डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। यदि आपकी त्वचा काफी ऑयली है तो नींबू चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और चेहरे को फ्रेश रखता है।  
 

4 of 6
नींबू के नुकसान - फोटो : Adobe stock
नींबू के नुकसान 

 इसके जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी हैं। दरअसल, नींबू का pH बहुत कम (अम्लीय) होता है, जिससे संवेदनशील त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
नींबू के नुकसान - फोटो : Adobe stock
यदि आप नींबू लगाने के बाद सीधे धूप में जाने से स्किन जल सकती है, जिससे सनबर्न और डार्क पैच  हो सकते हैं। ये उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है, जिनकी त्वचा ड्राई है, क्योंकि नींबू त्वचा की नमी को लॉक करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे लोग न करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे लोग न करें इस्तेमाल

 यदि आपके चेहरे पर नींबू सूट करता है, लेकिन चेहरे पर कट, जलन या खुले पिंपल हैं, तो नींबू लगाने से बचें। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर और अधिक जलन और इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा यदि आपकी त्वचा अत्याधिक संवेदनशील है, तो भी इसके इस्तेमाल से दूर रहें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें