फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए है खतरनाक

Tue, 29 Jan 2019 06:48 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ठंड में अक्सर लोग नहाने से बचते नजर आते हैं - फोटो : social media
ठंड में अक्सर लोग नहाने से कतराते हैं। अगर किसी को मजबूरी में नहाना भी पड़ता है तो वह ज्यादातर गर्म पानी से ही नहाना पसंद करता है।  इतना जरूर है कि गर्म पानी से ठंड के मौसम में नहाने से ऐसा लगता है कि मानों सारी थकावट दूर हो गई हो, इसके साथ ही नहाने में भी बड़ा मजा आता है। ऐसे में अगर हम आपको यह कहे कि गर्म पानी से नहाने से नुकसान भी होता है तो आप किस तरह रिएक्ट करेंगे। असल में यह बात सही है। तो चलिए आज हम आपको गर्म पानी से नहाने के नुकसान के बारे में बताते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गर्म पानी से नहाने से स्किन हमारी चमक खो देती है - फोटो : social media
बहुत ही कम लोग यह बात जानते होंगे कि गर्म पानी से नहाने से स्किन चमक खो देती है, जिसे आपका चेहरा सूखा नजर आता है। इसके  साथ ही यह स्किन की नमी को सोख लेता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लगातार गर्म पानी से नहाने से हमारी स्किन के टिशूज को नुकसान पहुंचता है - फोटो : social media
लगातार गर्म पानी से नहाने से हमारी स्किन के टिशूज को नुकसान पहुंचता है और धीरे-धीरे यह डैमेज होने लगते हैं। इसके अलावा चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता गायब होने लगती है। 

4 of 5
गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने और बाल धोने के लिए ना करें ऐसा करने से स्कैल्प पर डैंड्रफ बढ़ सकते हैं - फोटो : social media
डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने और बाल धोने के लिए ना करें। ऐसा करने से स्कैल्प पर डैंड्रफ बढ़ सकता है और आपके बाल ड्राई हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आंखों में नमी आ जाती है - फोटो : social media
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आंखों में नमी आ जाती है। इसके साथ ही आंखों में रेडनेस आ जाती है और ऐसा करने से लगातार आंख से पानी गिरने लगता है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में आंखों के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें