लहसुन अदरक
- फोटो : file photo
अदरक में 40 तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। बीमारियों के अलावा जब इसका इस्तेमाल स्किन के लिए किया जाता है तो इसके यही एंटीऑक्सीडेंट एंटी-एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अदरक को पॉवडर के रूप में इस्तेमाल करना होग। इस पॉवडर में आपको समान मात्रा में शहद, चंदन पॉवडर और नींबू का रस मिलाना होगा और इसका पेस्ट बनाकर सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना होगा जिससे चेहरे की त्वचा में कसावट और लचीलापन आएगा। आपको बता दें कि अदरक के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे त्वचा निखरती और और झुर्रियां दूर होती हैं। यही नहीं अदरक में मौजूद 40 से अधिक एंटी ऑक्सीडेंट कंपाउंड एंटी-एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। इससे त्वचा में कसावट व लचीलापन आता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं।