किसी लड़की के अगर चेहरे पर बाल हो तो उससे वह बहुत परेशान होती हैं। चेहरे पर ये अनचाहे बाल अच्छे खासे चेहरे की भी रौनक बिगाड़ देने का काम करते हैं। इनसे निजात पाने के लिए महिलाएं न जाने किन किन क्रीम और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन इनके दुष्परिणाम भी होते हैं। चेहरे पर बाल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, पीसीओडी और हाई टेस्टोस्टेरोन। अगर आप भी अपने चेहरे पर बालों के होने से परेशान हैं तो आज हम आपको दादी मां का एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिससे आप न सिर्फ चेहरे के अनचाहे बाल से छुटकारा पाएंगे बल्कि आपके चेहरे की रंगत में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
2 of 7
chironji
चिरौंजी का इस्तेमाल आपने मिठाइयां या खीर बनाते वक्त बहुत किया होगा। फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर चिरौंजी आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पैक इस्तेमाल कर आप अनचाहे बाल, फुंसी और मुंहासों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं चिरौंजी फेस पैक बनाने का तरीका...
विज्ञापन
3 of 7
chironji face pack
चिरौंजी फेस पैक बनाने के लिए आपको चिरौंजी के 10 से 12 दानों को रात को दूध में भिगोकर रखना होगा। जब सुबह चिरौंजी फूल जाएगी तो इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। आपका पैक बनकर तैयार है। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर के बाद चेहरे को स्क्रब करते हुए पैक को हटा लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा के अनचाहे बाल कम होंगे और साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार आएगा। हफ्ते में दो बार इस पैक को जरूर लगाएं।
4 of 7
चीनी
चीनी और शहद
अपने चेहरे पर चीनी के साथ शहद मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। धीरे धीरे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन इसे शरीर के सेंसटिव हिस्सों में प्रयोग करने से बचें।
विज्ञापन
5 of 7
potato
पीली दाल और आलू
एक कप पीली दाल में एक आलू को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें। इसे एक महीने तक प्रयोग करें, फायदा होगा।
विज्ञापन
6 of 7
honey
नींबू और शहद
नींबू के रस के साथ शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट लगाने के बाद इसे स्क्रब करते हुए साफ कर दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो दें।
हल्दी और उड़द की दाल
सबसे पहले उड़द की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और जरूरत भर का पानी मिक्स करें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें।