गर्मी के मौसम में पसीना आना स्वाभाविक है। अहम बात तो ये है कि पसीने से होने वाले इंफेक्शन और (बॉडी ओडोर) दुर्गंध के लिए आप क्या करते हैं। हालांकि पसीने से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के कई उपाय हैं जैसे दो बार नहाएं, अच्छा बॉडी वाश इस्तेमाल करें, खूब सारा पानी पिएं। इसके बावजूद भी कई लोगों के शरीर से दुर्गंध आती है। हर व्यक्ति को ऐसे परफ्यूम कि जरुरत होती है जिसकी खुशबू देर तक टिकी रहे और उससे तरोताजा महसूस हो। अक्सर लोग परफ्यूम का चुनाव करने में कई गलतियां करते हैं तो जानें कैसे आप इसका सही चुनाव कर सकते हैं।