बदलते मौसम के दौरान बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं त्वचा और बालों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में एक है डैंड्रफ, जिसके चलते हमें सिर में खुजली की शिकायत रहती है। अगर बालों की जड़ों में रूखेपन का इलाज नहीं किया गया तो ये समस्या धीरे-धीरे सिर में मिक्रोबियल इन्फेक्शन का रूप ले लेती हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे घरेलू चीजों को इस्तेमाल कर इससे निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : instagram
1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच नारियल और 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अपने बालों में मसाज कर लगाएं। इस तेल को रातभर अपने बालों में लगा रहने दे। सुबह बालों को नार्मल पानी से धो लें।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : pixa
2 चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें।
4 of 5
- फोटो : pixabay
सिर मेें खुजली से निजात पाने के लिए नींबू सबसे बेस्ट इलाज है। इसके लिए आप 1 छोटा चम्मच नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाकर बालों में 10 से 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। आपको कुछ ही दिनों में खुजली की समस्या से राहत मिलेगी।
खुजली की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने और राई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाने और राई का पेस्ट बनाकर 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और इसके बाद नार्मल पानी से धो लें।