फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार के छिलके 50 की उम्र में भी आपको रखेंगे जवां, इन पांच तरीकों से करें इस्तेमाल

Sat, 23 Nov 2019 10:39 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay
क्या आपको भी अपने चेहरे पर आंखों के पास झुर्रियां दिखाई देने लगी हैं। अगर हां, तो वाकई आपकी स्किन ज्यादा देखभाल मांग रही है। हम लोग अक्सर फलों को खा कर उसके छिलके कूड़े में यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन यही छिलके आपकी त्वचा में जादुई फर्क ला सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें ऐसे ही एक फल अनार के छिलके से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में जो आपकी बढ़ती उम्र को उजागर नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
अनार के छिलके कई एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होते हैं। इसके छिलकों का मास्क लगाने से आपकी त्वचा कई तरह के संक्रमण के संपर्क में आने से बचती है। इसका मास्क बनाने के लिए अनार के छिलके को सुखा कर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाए।  
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
बेदाग त्वचा के लिए आप यह पैक लगा सकते हैं। अनार के बीजों को अच्छी तरह पीस लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

4 of 6
- फोटो : instagram
अनार के बीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगा लें और सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
अगर आपकी त्वचा पर बड़े-बड़े पोर्स हो तो आपका चेहरा बेजान और गड्ढो से भरा हुआ लगेगा। अनार के छिलको का मास्क लगाने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं। साथ ही  त्वचा में कसाव भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
अनार के छिलके आपके चेहरे में चमक लाने के साथ-साथ उसे जवां भी बनाता है। साथ ही अनार के छिलकों का मास्क चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।इतना ही नहीं अनार के छिलकों वाला ये मास्क आपकी त्वचा को लटकने से भी बचाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें