Keratin Treatment: केराटिन एक प्राकृतिक प्रोटीन है, जो हमारे बालों, त्वचा और नाखूनों में पाया जाता है। धूल, धूप, केमिकल और हीट स्टाइलिंग से हमारे बालों का केराटिन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे बाल रूखे, उलझे और डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में महिलाएं खासतौर पर केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं।
केराटिन ट्रीटमेंट आजकल बहुत पॉपुलर हेयर ट्रीटमेंट है, जिससे बाल सीधे, सिल्की और फ्रिज़-फ्री हो जाते हैं लेकिन अगर सही देखभाल न की जाए, तो इसका असर जल्दी खत्म हो सकता है। अगर आपने केराटिन ट्रीटमेंट करवाया है, तो इसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है। सही प्रोडक्ट्स और हेयर केयर रूटीन अपनाने से आपका केराटिन ट्रीटमेंट 3-5 महीने तक टिक सकता है।