फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Makeup: करवा चौथ पर दिखना है चांद जैसा सुंदर, आसानी से करें 7 स्टेप में मेकअप

Sun, 20 Oct 2024 08:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां आपको करवा चौथ के लिए सिंपल मेकअप स्टेप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
करवा चौथ का मेकअप - फोटो : amar ujala
Karwa Chauth 2024 Makeup : करवा चौथ पर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए खूब तैयार होती हैं। इस खास दिन के लिए खूबसूरत कपड़े पहनती हैं, मेकअप करती हैं और गहने पहनती हैं। करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप भी करती हैं। लेकिन, कई बार महिलाओं के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता और वह घर पर ही मेकअप कर लेती हैं। कई महिलाएं पैसों की बचत को ध्यान में रखते हुए यानी फिजूलखर्ची से बचने के लिए भी घर पर मेकअप करती हैं। अगर करवा चौथ पर तैयार होने के लिए आप पार्लर नहीं जा रही हैं तो घर पर ही कुछ टिप्स को अपनाकर पार्लर जैसा मेकअप आसानी से कर सकती हैं। यहां आपको करवा चौथ के लिए सिंपल मेकअप स्टेप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
चेहरे को साफ करें - फोटो : iStock
पहला स्टेप 

मेकअप चाहे पार्लर में कराना हो या फिर घर पर अपनी स्किन को अच्छी तरह जरूर साफ करें। चेहरे को पहले अच्छे से धो लें, इसके लिए क्लींजर या फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं। फिर टोनर का इस्तेमाल करें और सीरम लगाना न भूलें। इसके बाद चेहरे पर अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर लगाकर त्वचा को हाइड्रेट करें।
विज्ञापन

3 of 8
मेकअप के लिए चेहरे को सेट करें - फोटो : adobe
दूसरा स्टेप

मेकअप शुरू करने से पहले प्राइमर लगाना न भूलें। प्राइमर की मदद से ही आपकी त्वचा पर मेकअप सही से सेट होता है। अपने चेहरे पर सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर लगाएं, ये आपके ओपन पोर्स को भर देगा और रिंकल्स की समस्या को भी छुपाएगा। इससे आपका मेकअप काला भी नहीं पड़ेगा। प्राइमर के तुरंत बाद मेकअप शुरु न करें, बल्कि 5 मिनट के लिए अपनी त्वचा को ऐसे ही छोड़ दें।

4 of 8
फाउंडेशन लगाएं - फोटो : Adobe
तीसरा स्टेप 

जब भी फाउंडेशन खरीदें हमेशा अपनी स्किन टोन से मैच करता या उससे एक शेड लाइटर फाउंडेशन लें। ध्यान रखें कि इसका फॉर्मूला हल्का और हाई डेफिनेशन वाला हो। कोशिश करें कि चेहरे पर कम से कम फाउंडेशन लगाएं। उंगलियों या स्पंज की सहायता से फाउंडेशन लगाएं और सेट होने तक इसे ब्लेंड करें।
विज्ञापन

5 of 8
आई मेकअप बढ़ाएगा चेहरे की रौनक - फोटो : instagram
चौथा स्टेप

चौथे स्टेप पर आई मेकअप करें। इसके लिए आईशैडो लगा सकती हैं। अगर चाहें तो लाइनर, काजलल और मस्कारा लगाकर लुक को हाइलाईट कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आई मेकअप आपके लुक के ही हिसाब से हो। 
विज्ञापन

6 of 8
ब्लश और हाइलाइटर लगाएं - फोटो : adobe
पांचवां स्टेप

अपने गालों पर ब्लश और हाइलाइटर लगाएं। गालों पर ब्लश आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। इसके साथ ही हाइलाइटर से आपका चेहरा चमकेगा। चेहरे को चमकदार बनाने के लिए चीकबोन्स, नाक के आसपास हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

7 of 8
लिपस्टिक लगाना न भूलें - फोटो : Adobe stock
छठा स्टेप

छठा स्टेप सबसे जरूरी और आपके लुक को पूरा करने वाला है। इस स्टेप में लिपस्टिक लगाएं। ध्यान रखें ऐसा लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करें जो आपके लुक के साथ परफेक्ट लगे। लिपस्टिक ऐसे लगाएं कि होठों का आकार उभर कर आए। 
विज्ञापन

8 of 8
Makeup - फोटो : Freepik
सातवां स्टेप

मेकअप को लाॅक करने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। मेकअप पूरा होने के बाद चेहरे पर मेकअप स्प्रे करें, ये भी मेकअप को लॉक करेगा और मुलायम, नेचुरल फिनिश देगा। फाउंडेशन और कंसीलर को सेट करने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करेगा। सेटिंग पाउडर को लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें