फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: बचाने हैं पैसे तो इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल, करवा चौथ पर दमकेगा चेहरा

Sat, 19 Oct 2024 04:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप करवा चौथ पर दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो घर पर ही फेशियल करें। ऐसा करने से आप पैसे और समय दोनों बचाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ हिंदू धर्म का ऐसा त्योहार है, जो हर महिला के लिए बेहद अहम होता है। भले ही किसी महिला की शादी को कितने ही साल बीत जाएं, वो फिर भी करवा चौथ के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत की शुरुआत सुबह की सरगी से होती है, वहीं व्रत का पारण रात में चांद देखकर किया जाता है। 

करवा चौथ के दिन के लिए महिलाएं नई-नई साड़ी और लहंगा खरीदती हैं। बहुत सी महिलाएं तो पार्लर जाकर फेशियल कराती हैं, ताकि करवा चौथ के दिन उनका चेहरा दमकता रहे। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको घर पर फेशियल करने का तरीका बताएंगे। घर पर फेशियल करने से आप पैसे और समय दोनों बचाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
क्लींजिंग 

फेशियल का सबसे पहला और अहम स्टेप है क्लीजिंग। इस स्टेप के लिए आप एक माइल्ड फेस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्लींजर को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद चेहरे को रगड़े नहीं, बल्कि हल्के तौलिये से साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
स्क्रबिंग 

फेशियल का दूसरा स्टेप है चेहरे को स्क्रब करना। इसके लिए आपको जेंटल स्क्रब की जरूरत पड़ेगी। आप चाहें तो अपनी स्किन टाइप के हिसाब से बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ये नहीं करना, तो घर पर ही स्क्रब तैयार करें। स्क्रब को चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। ध्यान रखें कि नाक और ठुड्डी के आसपास ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स ज्यादा होते हैं।  

4 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
स्टीमिंग 

अब बारी आती है स्टीमिंग है। इसकी मदद से चेहरा गहराई से साफ होता है। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और सिर पर तौलिया डालकर भाप लें। आप चेहरे की स्टीमिंग 5-10 मिनट तक करें, इसके बाद पोर्स बंद करने के लिए ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा अंदर तक साफ होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Freepik
मास्क 

फेशियल करने के लिए सही मास्क का इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है। ऑयली स्किन के लिए क्ले मास्क और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग मास्क सबसे अच्छा होता है। इस मास्क को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
टोनिंग 
 
फेशियल में सही टोनर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये त्वचा के पीएच स्तर को बैलेंस करता है और पोर्स को बंद करता है। एक कॉटन पैड पर टोनर लगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। ये चेहरे को ताजगी प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजिंग 

फेशियल का सबसे आखिर स्टेप यही है। सबसे आखिर में आपको चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है। यह त्वचा को नमी देता है और उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें