सीधी और साधारण छवि वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी दिन पर दिन निखरकर सामने आ रही हैं, इसमें कोई शक नहीं है। उनकी हाल ही में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति सिक्का का किरदार निभाने वाली कियारा नैचुरल ब्यूटी हैं ये बात उनकी बिना मेकअप वाली तस्वीरों कई बार साबित भी हो चुकी है। इस नैचुरल ब्यूटी को मेकअप की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है। अपनी फ्लॉलेस खुबसुरती के लिए कियारा भी दादी के नुस्खों पर विश्वास रखती हैं। ये बात कियारा ने खुद कही है।