फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall Home Remedy: शैंपू में ये एक चीज मिलाकर बाल धोएं, रुक सकता है हेयरफॉल!

Tue, 21 Jul 2026 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

White Vinegar for Hair: क्या शैंपू में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोना फायदेमंद है?
शैंपू में थोड़ी मात्रा में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोने से स्कैल्प पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद मिल सकती है। इससे बाल मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं। हालांकि, इसे सप्ताह में 1 बार से अधिक न करें और यदि स्कैल्प संवेदनशील हो या जलन हो तो इसका उपयोग बंद कर दें। यह हेयरफॉल का प्रमाणित इलाज नहीं है।
विज्ञापन
1 of 6
शैंपू में विनेगर मिलाकर बाल धोने के फायदे - फोटो : Ai
Jawed Habib Hair Care Tips: मानसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। तेजी हो रहा हेयर फाॅल चिंता बढ़ा देता है। बाल लगातार झड़ते हैं, स्कैल्प पर खुजली रहती है या बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो लोग अक्सर महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार घरेलू उपाय भी सही तरीके से अपनाए जाएं तो स्कैल्प की देखभाल में मदद मिल सकती है। इन्हीं घरेलू उपायों में व्हाइट विनिगर का नाम भी काफी चर्चा में रहता है।

मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब भी समय-समय पर स्कैल्प की सफाई और बालों की देखभाल के लिए आसान घरेलू उपायों का जिक्र करते रहे हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि व्हाइट विनिगर कोई जादुई इलाज नहीं है और यह सीधे तौर पर हेयरफॉल रोकने की गारंटी नहीं देता। अगर बाल झड़ने की वजह हार्मोनल समस्या, पोषण की कमी, थायरॉयड, तनाव या किसी बीमारी से जुड़ी है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

व्हाइट विनिगर में मौजूद एसिटिक एसिड स्कैल्प पर जमा गंदगी, अतिरिक्त तेल और प्रोडक्ट बिल्डअप को हटाने में मदद कर सकता है। इससे स्कैल्प साफ महसूस होती है और बालों में प्राकृतिक चमक भी आ सकती है। लेकिन इसका इस्तेमाल सही मात्रा में और सीमित बार करना चाहिए, क्योंकि अधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन या जलन हो सकती है।

आइए जानते हैं शैंपू में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोने का सही तरीका, कितनी मात्रा लें, सप्ताह में कितनी बार इस्तेमाल करें और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हेयर वाॅश के लिए शैंपू कैसे इस्तेमाल करें - फोटो : Ai
शैंपू में व्हाइट विनिगर कैसे मिलाएं?
 
  • व्हाइट विनिगर का इस्तेमाल हमेशा कम मात्रा में करना चाहिए।
  • पहले अपनी हथेली में सामान्य मात्रा का शैंपू लें और उसमें लगभग 1 छोटा चम्मच व्हाइट विनिगर मिलाएं।
  • दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें।
  • इसके बाद सामान्य पानी से अच्छी तरह बाल धो लें।
  • यदि पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
बाल कब और कितनी बार धोएं? - फोटो : Adobe stock
बाल कब और कितनी बार धोएं?
  • व्हाइट विनिगर का इस्तेमाल रोजाना नहीं करना चाहिए।
  • सप्ताह में सिर्फ 1 बार पर्याप्त है।
  • ऑयली स्कैल्प वाले लोग 7-10 दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ड्राई या सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना इसका नियमित उपयोग न करें।
  • बाल धोने के बाद चाहें तो हल्का कंडीशनर लगा सकते हैं।

4 of 6
विनेगर vinegar - फोटो : AI Generated
व्हाइट विनिगर से बालों को क्या फायदे हो सकते हैं?

सही तरीके से इस्तेमाल करने पर संभावित फायदे हो सकते हैं,
  • स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त ऑयल साफ करने में मदद मिलती है।
  • हेयर प्रोडक्ट्स का बिल्डअप हटाने में सहायक होता है।
  • बालों में प्राकृतिक चमक ला सकता है।
  • स्कैल्प का pH संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
  • हल्के डैंड्रफ की समस्या में कुछ लोगों को राहत मिल सकती है।

ध्यान रखें कि इन फायदों पर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं और परिणाम हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चे के बालों में उपयोग न करें - फोटो : Freepik
किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?

बाल झड़ने से रोकने के लिए व्हाइट विनिगेर का उपयोग किया जा सकता है लेकिन कुछ लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे,
  • जिनकी स्कैल्प पर घाव या संक्रमण हो।
  • बहुत ज्यादा ड्राई स्कैल्प वाले लोग।
  • एक्जिमा या सोरायसिस से पीड़ित व्यक्ति
  • छोटे बच्चों पर बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल न करें
  • यदि इस्तेमाल के बाद जलन, लालिमा या खुजली बढ़े तो तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाल झड़ने से रोकने के दावों की हकीकत - फोटो : freepik
क्या इससे हेयरफॉल रुक जाता है?
  • सोशल मीडिया पर अक्सर दावा किया जाता है कि व्हाइट विनिगर से हेयरफॉल पूरी तरह रुक जाता है, लेकिन ऐसा साबित करने वाले पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
  • यदि बाल झड़ने की वजह केवल स्कैल्प पर गंदगी या बिल्डअप है, तो स्कैल्प साफ रहने से बाल बेहतर महसूस हो सकते हैं।
  • लेकिन अगर हेयरफॉल लंबे समय से हो रहा है या तेजी से बढ़ रहा है, तो त्वचा विशेषज्ञ से जांच कराना सबसे सही कदम है।

सावधानियां
  • हमेशा व्हाइट विनिगर का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।
  • आंखों में जाने से बचाएं।
  • इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह पानी से धो लें।
  • सप्ताह में एक बार से अधिक उपयोग न करें।
  • किसी भी तरह की एलर्जी होने पर तुरंत उपयोग बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें