फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी महिलाओं की जवां त्वचा का राज है ये छह आदतें

Wed, 29 Apr 2020 02:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
हर देश की महिलाएं खूबसूरती को निखारने के लिए अलग तरह के उपाय अपनाती हैं। लेकिन जापानी महिलाओं की खूबसूरती और जवां त्वचा हमेशा से चर्चा का विषय रहती है। क्योंकि यहां की महिलाएं अपनी उम्र से बीस साल तक कम नजर आती हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। जापानी महिलाओं की इस खूबसूरती का राज सामने आया है। महिलाएं अपनी त्वचा की कसावट और खूबसूरत दिखने के लिए इन उपायों को अपनाती हैं। जिनको आप भी चाहें तो आजमा सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें वो छह चीजें जो जापानी महिलाएं अपनाती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
चावल का पानी
त्वचा में चमक और मुलायमपन चाहिए तो चावल बड़े काम का है। चावल में मौजूद विटामिन और विटामिन त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। बहुत सी जापानी महिलाएं चावल के पानी का इस्तेमाल चेहरे और बालों को धोने के लिए करती हैं। आधा कप चावल लेकर इसे दो से तीन पानी से बार-बार धो लीजिए। इसके बाद साफ चावल को एक कप में पानी में भिगोकर रख दें। 15 मिनट बाद पानी से चावल को अलग करके रख दें और इस पानी को एक जार में भर लें। इस पानी का इस्तेमाल चेहरे और बालों को धोने के लिए करें। एक से दो दिन के लिए इस पानी को इस्तेमाल में ला सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सेहतमंद खाना
स्वस्थ रहने के लिए सेहतमंद खाना जरूरी होता है। ये बात त्वचा के लिए भी लागू होती है। जापानी महिलाएं खाने के मामले में काफी सतर्क रहती हैं। जापान में ज्यादातर ताजे फल और सब्जियां खाई जाती है। यहां पर प्रोसेस्ड फूड को कम ही पसंद किया जाता है। वहीं तला-भुना, मीठा पदार्थ खाने से परहेज करती हैं। और केवल मछली, अनाज, सब्जियां, फल वगैरह खाती हैं।


 

4 of 7
फेसमास्क
जापानी महिलाओं की खूबसूरती का राज केवल चावल का पानी ही नही है। महिलाएं सी फूड से बने मास्क को चेहरे पर लगाती हैं। इसके लिए सी फूड के पाउडर को गर्म पानी और जैतून के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। पंद्रह मिनट बाद इसे धो लेती हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Pixabay
कोलेजन लेवल
कोलेजन लेवल को त्वचा में ज्यादा होना चाहिए। अगर ये कम होगा तो त्वचा समय से पहले बूढ़ी लगने लगेगी। त्वचा के रखरखाव में जापानी महिलाएं मछली, चिकन, अंडे की सफेदी, हरे और खट्टे फल का इस्तेमाल करती हैं। जिससे त्वचा में कोलेजन का स्तर हमेशा बना रहता है। 


 
विज्ञापन

6 of 7
स्टीम बाथ
स्टीम बाथ जापान की परंपरागत पद्धति है। एसेंशियल ऑयल और टी के साथ नहाना जापानी महिलाओं को पसंद होता है। जो यहां के हर घर में होता है। थेरेपी वाले इस स्नान के कारण भी त्वचा का दमकते रहना आम बात है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रीन टी
जापानी लोगों को ग्रीन टी बहुत पसंद होती है। महिलाएं ग्रीन टी पीने के साथ ही इसका फेसपैक चेहरे पर लगाना पसंद करती है। जो त्वचा को दमकता हुआ रखने में मदद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें