फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: चेहरे के निखार को बरकरार रखने में मददगार है ओट्स, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Tue, 08 Aug 2023 10:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओट्स के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर चमक आती है। ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर ओट्स का इस्तेमाल करना बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Beauty Tips: ओट्स एक ऐसा नाश्ता है, जिसके सेवन से लोग काफी स्वस्थ रहते हैं। फिट रहने के लिए जो लोग जिम जाते हैं वो अक्सर ओट्स खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वर्किंग लोग, जिनके पास नाश्ते का समय नहीं होता, वो भी ओट्स खाना पसंद करते हैं। दिन की अच्छी शुरूआत के लिए ये एक परफेक्ट नाश्ता है, पर क्या आप जानते हैं कि, ओट्स से आप आंतरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ बाहरी सुंदरता को भी बढ़ा सकते हैं।

जी हां, ओट्स की मदद के कुछ अलग तरह के फेसपैक बनाकर आप ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। ओट्स में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, सोडियम, पैटैशियम आदि होते हैं, जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ओट्स की मदद से कुछ ऐसे फेसपैक बनाना सिखाएंगे, जो निखरती त्वचा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस पैक को बनाना काफी आसान है। 
विज्ञापन

2 of 6
ओट्स - फोटो : iStock
ओट्स और दही

ओट्स में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को काफी फायदा पहुंचेगा। इस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो बड़े चम्मच ओट्स को ब्लेंडर में डालें। इसमें दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बाउल में निकाल लें। इस पैक में थोड़ा सा शहद डालें। बस अच्छे से मिलाने के बाद ये पैक तैयार है।
विज्ञापन

3 of 6
दही
इस पेस्ट को लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करना है। त्वचा साफ करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर पानी से साफ कर लें। इस पैक से आपको एक्ने, दाग-धब्बों, झुर्रियों जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है। 

4 of 6
oats
शहद और ओट्स

इस पैक को बनाने के लिए आपको दो बड़े चम्मच ओट्स लेने हैं और एक छोटा चम्मच शहद लेना है। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें। 
विज्ञापन

5 of 6
honey - फोटो : istock
बता दें कि ओट्स में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की रंगत को साफ करने में कारगर होता है। कई बार स्किन में मेलानिन का स्तर कम हो जाता है, जिसको सही करने में ये पैक मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
oats
ओट्स और दूध

ओट्स में दूध और बादाम को मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दस मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा को काफी राहत पहुंचाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें