फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Use Eyeliner: आईलाइनर लगाते समय कांपते हैं हाथ तो ये तरीका अपनाकर बनाएं विंग्ड लाइनर

Thu, 27 Feb 2025 04:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि लाइनर के इस्तेमाल से समय आपके हाथ भी कांपते हैं तो इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप बिना किसी गड़बड़ी के परफेक्ट विंग्ड आई लाइनर लगा सकती हैं
विज्ञापन
1 of 6
आईलाइनर लगाते समय कांपते हैं हाथ तो ये तरीका अपनाकर बनाएं विंग्ड लाइनर - फोटो : Adobe stock
How To Use Eyeliner: एक समय था जब आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सिर्फ काजल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आजकल लड़कियों को काजल से ज्यादा आई लाइनर का इस्तेमाल पसंद है। बाजार में कई तरह के आई लाइनर मिलते हैं, जिनको आप आसानी से आंखों पर अप्लाई कर सकते हैं।

वैसे तो इसे लगाना काफी आसान है, लेकिन फिर भी लाइनर लगाते समय कई लड़कियों के हांथ कांपते हैं, जिस वजह से लाइनर सही से लग नहीं पाता। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्कॉच टेप ट्रिक - फोटो : Adobe stock
स्कॉच टेप ट्रिक
 
  • यदि आई लाइनर के इस्तेमाल के समय आपके हाथ कांपते हैं तो स्कॉच टेप की मदद से इसे अप्लाई करें।
  • इसे लगाने के लिए आंखों के बाहरी कोने पर टेप लगाएं, जिससे एक सीधा गाइडलाइन बन सके अब लाइनर लगाएं और टेप हटा दें।
  • ऐसा करने से हाथ हिलने पर भी लाइनर बिगड़ेगा नहीं और आपको एक शार्प विंग मिलेगा।  
विज्ञापन

3 of 6
डॉट या डैश मेथड - फोटो : Adobe stock
डॉट या डैश मेथड
 
  • सीधी लाइन में यदि आप लाइनर नहीं लगा पाती हैं तो एक सीधी लाइन खींचने की बजाय पहले छोटे-छोटे डॉट्स या डैश बना लें।
  • अब धीरे-धीरे इन डॉट्स को कनेक्ट करें, जिससे आईलाइनर स्मूद और परफेक्ट लगे।  

4 of 6
पेंसिल लाइनर का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
पेंसिल लाइनर का करें इस्तेमाल
 
  • अक्सर डायरेक्ट लिक्विड लाइनर लगाने से हाथ कांपते हैं। ऐसे में लिक्विड आईलाइनर लगाने से पहले आई पेंसिल से हल्की आउटलाइन बना लें।
  • फिर उसी के ऊपर लिक्विड लाइनर अप्लाई करें। इससे हाथ कांपने की दिक्कत कम होगी।  
विज्ञापन

5 of 6
कुशन सपोर्ट लें - फोटो : Adobe stock
 कुशन सपोर्ट लें
 
  • शीशे के सामने बैठें और हाथ को किसी टेबल या कुशन पर टिकाकर लाइनर लगाएं।
  • इससे हाथ ज्यादा स्थिर रहेगा और लाइनर लगाने में आसानी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छोटी ब्रश या एंगल्ड ब्रश का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
छोटी ब्रश या एंगल्ड ब्रश का इस्तेमाल करें
 
  • लाइनर ऐसा खरीदें जिसमें छोटा ब्रश हो। इसे लगाना ज्यादा आसन होता है।
  • छोटी ब्रश की मदद से जेल लाइनर लगाएं। ये आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी।
  • इससे कंट्रोल बना रहेगा और स्मूद फिनिश मिलेगी।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें