Curd On Face: गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में उमस और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। तेज गर्मी की वजह से लोगों के चेहरे पर कील-मुहांसे, टैनिंग, सनबर्न और कई तरह की परेशानियां सामने आने लगीं हैं, जिससे सही समय पर बचाव करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। हम बात कर रहे हैं दही की, जिसको चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
वैसे भी गर्मी के मौसम में दही खाना काफी फायदेमंद बताया जाता है, क्योंकि दही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से शरीर में ठंडक पहुंचती है। अगर आप इसे अपने स्किन केयर रुटीन में शामिल करेंगे तो आपको चेहरा गर्मी के मौसम में ग्लो करेगा। इसके साथ ही आपको सनबर्न, टैनिंग और कई तरह की परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।