Beauty Tips: अप्रैल और मई की भीषण गर्मी के बाद अब जून के अंत में बारिश का मौसम शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है, पर इस बदलते मौसम की वजह से त्वचा संबधी परेशानियां सामने आने लगती हैं। लोग कील-मुहांसे, समेत कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए हमेशा घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करते हैं। आपने भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया होगा, पर क्या आप जानते हैं कि नागफनी के जेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
बहुत ही कम लोगों को पता है कि नागफनी यानी कि कैक्टस भी आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है। आज हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे ताकि आप भी इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदों का लाभ उठा सकें। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है।