Tips To Remove Dandruff: सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोग एक बड़ी समस्या से घिर जाते हैं, वो समस्या है सिर पर डैंड्रफ का जमना। सिर पर रूसी का जमना एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह मुख्यतः स्कैल्प की सूखी त्वचा, फंगल संक्रमण, या स्कैल्प पर अधिक तेल जमा होने के कारण हो सकती है। सर्दियों में बहुत गर्म पानी से बाल धोने के कारण त्वचा सूख सकती है, जिसकी वजह से रूसी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
वैसे तो इस परेशानी के समाधान के लिए सैलून में कई तरह के ट्रीटमेंट होते हैं, लेकिन इन ट्रीटमेंट को लेने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में हम आज यहां आपको कपूर के इस्तेमाल से रूसी का खात्मा करना सिखाएंगे। दरअसल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सिर पर जमी रूसी को कम करने में मदद करते हैं। तो चलिए बिना देर किए इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं।