फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheet Mask Benefits: सर्दियों में शीट मास्क से मिलते हैं गजब के फायदे, इस्तेमाल से पहले जानिए

Sat, 14 Dec 2024 05:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या सर्दियां आते ही आपकी त्वचा भी रूखी और बेजान नजर आने लगी है? अगर आपको कोई समाधान नहीं मिल रहा है तो शीट मास्क आपके लिए ही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शीट मास्क के फायदे - फोटो : Adobe
Sheet Mask: सर्दियों के मौसम में कभी धूप तो कभी सर्द हवाएं त्वचा की नमी को छीन लेती हैं। इससे त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है, जिससे एजिंग के लक्षण, जैसे कि फाइन लाइन्स और डार्क स्पॉट्स, जल्दी दिखने लगते हैं। ऐसे में त्वचा को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए शीट मास्क सबसे आसान और प्रभावी सिद्ध हो सकता है। शीट मास्क न केवल त्वचा की गहराई में जाकर नमी पहुंचाता है, बल्कि उस पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को भी साफ करता है, जिससे त्वचा फ्रेश और चमकदार दिखती है।

हाइड्रेट होती है त्वचा

इस मौसम में रूखी त्वचा पर महीन रेखाएं जल्दी नजर आने लगती हैं, जो उम्र बढ़ने का संकेत देती हैं। त्वचा की नमी बनाए रखने और उसके लचीलेपन को बरकरार रखने के लिए शीट मास्क एक बेहतरीन उपाय है। ये मास्क एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो न केवल त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट करते हैं, बल्कि ग्रीसी त्वचा की समस्या को भी कम करते हैं। ये त्वचा को पोषण देकर उसे स्वस्थ और मुलायम बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
skin care tips - फोटो : Adobe stock
डिटॉक्सिकरण

यह त्वचा को गहराई से साफ करने और डिटॉक्स करने में भी मददगार होते हैं। इसके साथ ही यह त्वचा के पोर्स में छिपे धूल के कणों को भी साफ करते हैं। शीट मास्क लगाने के बाद त्वचा न केवल फ्रेश और हेल्दी दिखती है, बल्कि लार्ज पोर्स भी छोटे हो जाते हैं। यह प्रक्रिया एक्ने जैसी समस्याओं को कम करने में भी मददगार होती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
skin care - फोटो : Adobe stock
स्किन टोन में सुधार

इस मौसम में धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा अक्सर ही टैन हो जाती है। ऐसे में शीट मास्क आपकी त्वचा को निखार सकता है। यह न केवल डल स्किन को तरोताजा करता है, बल्कि डार्क सर्कल्स की समस्या को भी कम करने में मदद करता है, खासतौर पर अगर आप अपनी त्वचा को सन डैमेज और प्रदूषण से बचाना चाहती हैं। इसलिए आप रात में सोने से पहले या सुबह इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

4 of 5
Skin Care In Winter - फोटो : Adobe stock
चेहरे का ग्लो

उम्र बढ़ने और हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे पर अनचाहे बाल, झुर्रियां और दाग-धब्बे दिखने लगते हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए शीट मास्क का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा की गहराई तक पोषण पहुंचाता है, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे की खोई हुई चमक फिर से लौट आती है। वहीं इसके नियमित उपयोग से त्वचा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skin Care - फोटो : Adobe stock
सौंदर्य में निखार

शीट मास्क का नियमित उपयोग त्वचा को जवां और लचीला बनाए रखने में भी मदद करता है। यह त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है। शीट मास्क त्वचा पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल को आसानी से बाहर निकाल सकता है, क्योंकि इसमें सीरम, विटामिन, हयालूरोनिक एसिड और पेप्टाइड्स समेत कई हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।

कोलेजन उत्पादन में बढ़ोतरी

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के त्वचा विज्ञान विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॅा. अमित कुमार मीणा कहते हैं, शीट मास्क त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। वहीं मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाएं बनाता है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा जवां और चमकदार नजर आती है। शीट मास्क त्वचा से निकलने वाले अत्यधिक तेल को नियंत्रित करता है और पिंपल्स को त्वचा पर उभरने से रोकता है। नियमित रूप से शीट मास्क का इस्तेमाल आंखों के नीचे के काले धब्बों और घेरों को कम कर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है तथा सूखी, जली या टैन त्वचा को हटाने में मदद करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें