फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मियों के मेकअप प्रोडक्ट्स से बीमार होते हैं बच्चे, रिसर्च में हुआ खुलासा

Wed, 19 Jun 2019 10:06 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
make up - फोटो : twitter
एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि नेल पॉलिस, शैंपू, लोशन, और नेल पॉलिस रिमूवर जैसे पर्सनल केयर उत्पाद बच्चों के लिए बेहद नुकसानदायक है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि बच्चे इन पर्सनल केयर उत्पादों में दिलचस्पी लेते ही हैं। कोई अपनी मां की लिपस्टिक लगाना पसंद करता है तो किसी को नेल पॉलिश लगाना अच्छा लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिका के नेशनवाइड चिल्ड्रन अस्पताल के शोधकर्ताओं ने पाया कि इन उत्पादों की वजह से हर साल 5 साल से कम उम्र के 4300 से अधिक बच्चे इन उत्पादों की वजह से हुई परेशानियों का इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस रिपोर्ट के लेखक ने हर माता पिता से आग्रह किया है कि वे अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। नेशनवाइड की रिसर्चर रेबेका मैकएडम्स बताती हैं कि प्रोडक्ट्स पर लिखी चीजें बच्चे पढ़ नही सकते। वे बोटल पर रंग बिरंगे लेबल देख उनकी तरफ आकर्षित होते हैं और इन्हें खाने पीने की कोशिश करते हैं।

4 of 5
मैकएडम्स ने आगे बताया कि कई बार बच्चे नेल पॉलिश रिमूवर को जूस और लोशन को योगर्ट समझ लेते हैं, जिस वजह से बड़ी परेशानियां आ खड़ी होती हैं। सबसे ज्यादा हादसे नेल पॉलिश रिमूवर से देखने में आते हैं। इसलिए इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्लीनिकल पेडियाट्रिक्स में प्रकाशित नए अध्ययन के अनुसार, बच्चों के लिए हेयर प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा खतरनाक ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक हैं। साल 2002 से 2016 में ब्यूटी प्रोड्क्ट्स की वजह से छोटे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले बच्चों में 52 प्रतिशत हेयर प्रोड्क्ट्स के शिकार हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें