Skin Care Tips: शायद ही भारत में कोई ऐसा घर होगा, जहां एलोवेरा का पौधा न लगा हो। इसका इस्तेमाल न सिर्फ जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। बल्कि इसके इस्तेमाल से त्वचा और बालों से संबंधित कई परेशानियों को दूर भी किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एलोवेरा का इस्तेमाल वो बिना किसी की सलाह के कर सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
भले हीएलोवेरा को आमतौर पर त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह कुछ लोगों के लिए चेहरे की समस्याएं भी बढ़ा सकता है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको एलोवेरा इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पैच टेस्ट है जरूरी
- फोटो : Freepik.com
पैच टेस्ट है जरूरी
लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खों से किसी तरह की कोई एलर्जी नहीं होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। एलोवेरा के इस्तेमाल से पहले भी आपको पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा को हाथ के अंदरूनी हिस्से पर लगाकर टेस्ट करें, यदि 24 घंटे तक आपको किसी तरह की एलर्जी नहीं होती है सिर्फ तभी इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 6
कोशिश करें कि जेल ताजा हो
- फोटो : freepik
कोशिश करें कि जेल ताजा हो
आज-कल बाजार में कई कंपनियां एलोवेरा जेल बेचती हैं, जिनमें केमिकल मिक्स हो सकता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें। यदि ये ताजा नहीं होगा, तो हो सकता है कि त्वचा पर इसके इस्तेमाल से रिएक्शन हो जाए।
4 of 6
समय का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
समय का रखें ध्यान
भले ही एलोवेरा से एलर्जी या इंफेक्शन का ज्यादा खतरा नहीं रहता है, लेकिन इसके बावजूद आप इसे लगाते समय समय का खास ध्यान रखें। इसे आधे घंटे के ज्यादा अपने चेहरे पर न लगाएं। किसी स्किन विशेषज्ञ की सलाह पर ही इसे रातभर के लिए छोड़ें, वरना ये आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं
- फोटो : Freepik.com
हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं
कभी भी एलोवेरा को रोज चेहरे पर न लगाएं। ये हर किसी को सूट नहीं करता है। हर रोज इस्तेमाल की जगह इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में महज दो से तीन बार करना है, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं रहे।
लगाने से पहले चेहरा अवश्य धोएं
- फोटो : Freepik.com
लगाने से पहले चेहरा अवश्य धोएं
यदि आप एलोवेरा का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर रहे हैं, तो पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश की मदद से साफ कर लें। इससे आपके चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी और तभी एलोवेरा आपके चेहरे पर अच्छा असर दिखाएगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।