फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: सफेद बाल होंगे एकदम से गायब! अगर इस्तेमाल कर लिया ये एक घरेलू नुस्खा

Tue, 09 Dec 2025 12:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने सफेद बालों को काला करना चाहती हैं तो हमारा बताया नुस्खा एक बार आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 5
Hair Care - फोटो : अमर उजाला
Hair Care Tips: सफेद बाल या ग्रे हेयर उम्र बढ़ने, तनाव और लाइफस्टाइल की वजह से जल्दी दिखने लगे हैं। बालों को कलर करने के लिए बाजार में तमाम तरह के हेयर कलर मिलते हैं। केमिकल हेयर कलर से बाल जल्दी काले तो लगते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों को सुरक्षित और नेचुरल तरीके से काला करना चाहती हैं, तो आंवला और नारियल तेल का नुस्खा एक बेहतरीन विकल्प है।

आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और प्राकृतिक रूप से रंग गहरा करता है। नारियल तेल बालों की मजबूती बढ़ाता है और रूखापन कम करता है। ये नुस्खा आसान, घरेलू और बालों के लिए सुरक्षित है।

 
विज्ञापन

2 of 5
इस्तेमाल के लिए जरूरी चीजें - फोटो : instagram
इस्तेमाल के लिए जरूरी चीजें

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए। इसमें पहली चीज है आंवला पाउडर और दूसरी है नारियल का तेल। बस इस्तेमाल से पहले ये पक्का करें कि आंवला पाउडर ताजा और उच्च गुणवत्ता वाला हो और नारियल तेल शुद्ध हो।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

सबसे पहले आंवला पाउडर और नारियल तेल को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं। इसे 1–2 घंटे तक बालों में छोड़ दें ताकि पोषण और रंग पूरी तरह बालों में समा सके। उसके बाद हल्के शैम्पू से बालों को धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार दोहराना सबसे अच्छा माना जाता है।

 

4 of 5
सावधानी - फोटो : Adobe stock
सावधानी

इस नुस्खे का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो, ताकि बालों में समान रूप से लग सके। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले इसे हाथ की त्वचा पर टेस्ट करें। बालों में ज्यादा देर तक छोड़ने या अत्यधिक मात्रा में लगाने से बालों में ग्रीस या चिपचिपापन हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायदे - फोटो : Adobe Stock
फायदे

इस घरेलू नुस्खे से बालों का प्राकृतिक रंग धीरे-धीरे गहरा होता है। साथ ही बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। नियमित इस्तेमाल से सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं और बालों की जड़ों को भी पोषण मिलता है। यह नुस्खा केमिकल फ्री होने के कारण बालों की सेहत के लिए सुरक्षित है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें