How To Select Right Comb For Yourself: अगर आप भी बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो हो सकता है कि आप गलत कंघी का इस्तेमाल कर रहे हों। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि सही कंघी का चयन आपको कैसे करना है...
How To Select Right Comb For Yourself: बालों की देखभाल में सही कंघी का चयन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शैंपू या कंडीशनर का। पर अक्सर हम कंघी खरीदते समय ही लापरवाही कर देते हैं। हम बाजार में आकर्षक डिजाइन और रंग देखकर कंघी खरीद लेते हैं, जो बालों का दोमुंहापन, उलझन और डैमेज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसलिए हमेशा अपने बालों की लंबाई, मोटाई और प्रकार के अनुसार कंघी चुनना चाहिए।
कंघी खरीदते समय ये हमेशा ध्यान रखें कि सही कंघी न केवल बालों को टूटने से बचाती है बल्कि बालों को सही आकार और चमक भी देती है। बहुत से लोगों को तो इस बारे में जानकारी ही नहीं है। ऐसे में आइए इस लेख में जानिए बालों के प्रकार के अनुसार सही कंघी कैसे चुनें, ताकि बालों की समस्याएं रहें आपसे कोसों दूर....
विज्ञापन
2 of 5
बालों का टाइप देखें
- फोटो : Adobe stock
बालों का टाइप देखें
कंघी खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने बालों के प्रकार का ध्यान रखें। जैसे कि घुंघराले बालों के लिए चौड़े दांत वाली कंघी सही रहती है। अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं तो आप नॉर्मल कंघी का चयन कर सकते हैं। यदि आपके बाल काफी पतले हैं तो लकड़ी की कंघी खरीदकर उसका इस्तेमाल करें। बालों के टाइप का ध्यान नहीं रखेंगे, तो बालों के डैमेज होने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
सामग्री चेक करें
- फोटो : Adobe stock
सामग्री चेक करें
बाजार में मिलने वाली सस्ती कंघी से भी आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए इसकी क्वालिटी का ध्यान रखें। जैसे कि जो लकड़ी की कंघी आती है, वो स्कैल्प के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं प्लास्टिक वाली कंघी का इस्तेमाल रोजाना के लिए ज्यादातर सभी घरों में होता है। अगर आपको बाल स्टाइल करने का शौक है तो धातु वाली लकड़ी का चयन करें।
4 of 5
साइज देखें
- फोटो : Adobe stock
साइज देखें
सुनने में अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि कंघी का चयन हमेशा अपने बालों के साइज के हिसाब से करना चाहिए। अगर आपके बाल छोटे हैं तो लंबी और बड़ी कंघी का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप छोटी कंघी इस्तेमाल करें। अगर आपके बाल लंबे हैं तो ऐसी कंघी इस्तेमाल करें जो थोड़ी चौड़ी हो और जिसकी लंबाई भी थोड़ा ज्यादा हो।
कंघी करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
कंघी करते समय रखें इन बातों का ध्यान
गीले बालों को हल्के हाथ से कंघी करें
रोजाना बाल सुलझाने के बाद कंघी को साफ करके ही रखें
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।