फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Spa At Home: घर पर हेयर स्पा करके बचाएं पार्लर के पैसे…जानें क्या है इसका सही तरीका

Wed, 29 Oct 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Do Hair Spa At Home: अगर आप अपने पैसे बचाकर घर पर ही हेयर स्पा करना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको घर पर ही हेयर स्पा करना बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर हेयर स्पा करके बचाएं पार्लर के पैसे - फोटो : Adobe stock
How To Do Hair Spa At Home: आजकल तेज जिंदगी और बढ़ती व्यस्तताओं के कारण लोगों के पास पार्लर जाकर हेयर स्पा कराने का समय कम ही होता है। वहीं महंगे सलून के खर्चों को देखते हुए भी बहुत से लोग पार्लर जाने से बचते है। ऐसे में अगर आप भी घर पर ही अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं और उन्हें स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।

घर पर ही हेयर स्पा करना न केवल आपके समय और पैसे की बचत करता है, बल्कि ये बालों को किसी भी नुकसान से बचाने का सुरक्षित तरीका भी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे घर पर हेयर स्पा करने का सबसे आसान तरीका, जिसके लिए आपको केवल घरेलू सामग्री और थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर स्पा करने के लिए जरूरी चीजें - फोटो : Adobe stock
हेयर स्पा करने के लिए जरूरी चीजें
  • नारियल तेल
  • ऑलिव ऑयल
  • अंडा
  • हनी
  • दही

 
विज्ञापन

3 of 7
पहले हेयर मास्क तैयार करें - फोटो : Freepik.com
पहले हेयर मास्क तैयार करें 

घर पर ही हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले तो आपको हेयर मास्क तैयार करना है। इसके लिए एक कटोरी में सबसे पहले थोड़ा सा नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल लेकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

4 of 7
पहले हेयर मास्क तैयार करें - फोटो : Adobe stock
अब इसमें अंडे का सफेद भाग, शहद भी डालकर चम्मच से मिक्स करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दही मिलाने के बाद हेयर मास्क को तैयार करें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ये हेयर मास्क तैयार है।

 
विज्ञापन

5 of 7
इस्तेमाल की विधि - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल की विधि

हेयर मास्क तैयार करने के बाद इसका सही तरह से इस्तेमाल  करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले तो अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। बालो को धोने के बाद इनका पानी सुखा लें। पानी इतना सुखा लें कि बाल हल्के गीले रहें। क्योंकि अगर बाल हल्के गीले रहेंगे, तभी ये हेयर मास्क बालों पर असर करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
इस्तेमाल की विधि - फोटो : Adobe stock
अब हल्के गीले बालों पर तैयार हेयर मास्क को अप्लाई करें। इस मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक लगाएं। इसे अप्लाई करने के बाद कम से कम 30–45 मिनट के लिए टॉवल या शॉवर कैप से ढकें। इसके बाद हल्के शैंपू से अपने बाल धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानियां

अब आपके लिए जानना जरूरी है कि घर पर हेयर स्पा करते समय क्या-क्या सावधानी बरतें। इसके लिए ध्यान रखें कि बस 15 दिन में एक बार हेयर स्पा करना जरूरी है। हेयर मास्क बनाने से पहले एक बार सभी चीजों का पैच टेस्ट कर लें, ताकि अगर किसी सामग्री से एलर्जी हो तो पहले ही पता लग जाए। हेयक स्पा के बाद बालों को गर्म पानी से धोने से बचें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें