Tips To Remove Wrinkles: आज के समय में कम उम्र में भी लोगों के चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। इन झुर्रियों को कुछ आसान नुस्खे से भी गायब किया जा सकता है। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 9
चेहरे की झुर्रियां होंगी गायब, यदि एक बार इस्तेमाल कर लिये ये नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
Tips To Remove Wrinkles : आजकल का खानपान इतना खराब हो गया है, जिसका असर सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी दिखता रहता है। कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर थकान के साथ-साथ झुर्रियां दिखने लगी हैं।
वैसे तो इन झुर्रियों को खत्म करने के लिए तमाम क्रीमें बाजार में आती हैं, जो कुछ दिन तक तो अपना असर दिखाती हैं, पर, जब आप क्रीम का इस्तेमाल बंद कर देंगे तो चेहरा दोबारा से वैसा ही हो जाएगा। इसलिए कई बार दादी-नानी के नुस्खे भी आजमाकर देख लेने चाहिए।
यहां इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा और झुर्रियों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 9
नारियल तेल करेगा मदद
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल करेगा मदद
हर भारतीय घर में नारियल तेल आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
नारियल तेल करेगा मदद
इसके लिए आपको हर रोज चेहरे पर नारियल के तेल की मालिश करनी है। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट करके उसमें कसाव लाता है, जिससे झुर्रियां कम हो जाती हैं।
4 of 9
अंडा
- फोटो : istock
अंडा
यदि आपको अंडे के इस्तेमाल से किसी तरह का परहेज नहीं है तो चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए अंडे का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको अंडे की सफेदी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 9
अंडा
इसके इस्तेमाल के लिए अंडे की सफेदी को निकालकर इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ये भी त्वचा को टाइट करने का काम करता है।
विज्ञापन
6 of 9
एलोवेरा जेल और खीरा
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल और खीरा
यदि आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल और खीरे का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को हर दिन अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
7 of 9
एलोवेरा जेल और खीरा
- फोटो : Freepik.com
बीस मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें और कुछ ही दिन में इसका असर देखें।
8 of 9
कच्चा दूध और शहद
- फोटो : Adobe stock
कच्चा दूध और शहद
आपके घर पर भी कच्चा दूध रखा है तो हर दिन उसके इस्तेमाल से अपने चेहरे को चमकाएं। इसके लिए आपको एक चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिक्स करना है।
अब इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इस पेस्ट से स्किन स्मूद, सॉफ्ट और झुर्रियों से मुक्त दिखने लगेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।