फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: हेयर ट्रीटमेंट लेने जा रही हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना हेयर फॉल रोक नहीं पाएंगी

Tue, 10 Jun 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: यदि आप हेयर केयर ट्रीटमेंट लेने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप ध्यान नहीं रखेंगी तो इतना हेयर फॉल होगा, जिसे रोकना काफी मुश्किल रहेगा।
विज्ञापन
1 of 7
हेयर ट्रीटमेंट लेने जा रही हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: धूल, मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के चलते न सिर्फ लोगों की त्वचा डैमेज हो रही है, बल्कि इसका प्रभाव लोगों के बालों पर भी दिखाई दे रहा है। इन सब की वजह से लोगों के बाल झड़ने लग रहे हैं और उनकी चमक खोती जा रही है। ऐसे में बालों को पोषण देने के लिए अब लोग हेयर केयर ट्रीटमेंट लेते हैं।

यदि आप भी किसी प्रकार का हेयर केयर ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर ही आप अपने हेयर ट्रीटमेंट को सफल बना पाएंगी। ऐसा न करने पर आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा।
विज्ञापन

2 of 7
पहसे समझें बालों की जरूरत - फोटो : Adobe stock
पहसे समझें बालों की जरूरत

कोई भी हेयर ट्रीटमेंट लेने से पहले अपने बालों की जरूरत को समझें। पहले ये समझें कि बालों को क्या दिक्कत है और किस समस्या के लिए ट्रीटमेंट चाहिए। गलत ट्रीटमेंट लेने से आपके बालों की परेशानी कई गुना बढ़ सकती है, इसलिए इससे बचें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
प्रोफेशनल सलाह लें - फोटो : Adobe stock
प्रोफेशनल सलाह लें

कभी भी ऐसे ही किसी सैलून पर जाकर ट्रीटमेंट न लें। हेयर ट्रीटमेंट से पहले हमेशा किसी प्रोफेशनल की सलाह लेनी चाहिए। वो आपके बालों के साथ-साथ स्कैल्प की भी जांच करेंगे और उसके बाद ही आपको सलाह देंगे कि आपके लिए क्या और कैसा ट्रीटमेंट बेहतर रहेगा। 

 

4 of 7
प्रोफेशनल सलाह लें - फोटो : Adobe stock
केमिकल्स की जानकारी लें

जहां से भी आप हेयर ट्रीटमेंट करा रही हैं, वहां के प्रोडक्ट्स को चेक करें। ये अच्छे से पता कर लें कि कहीं वो किसी प्रोडक्ट में केमिकल को नहीं मिलाते हैं। केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी काफी डैमेज कर देते हैं। इसलिए इससे बचें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
एलर्जी चेक कराएं - फोटो : Freepik
एलर्जी चेक कराएं

बहुत से लोगों को किसी न किसी चीज से एलर्जी होती है। ऐसे में पहले एलर्जी टेस्ट अवश्य कराएं। कई बार जब लोग बिना एलर्जी टेस्ट कराए हेयर ट्रीटमेंट ले लेते हैं, तो इससे उनको बाद में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ट्रीटमेंट के बाद ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
ट्रीटमेंट के बाद ध्यान रखें ये बातें

जब भी कोई हेयर ट्रीटमेंट लिया जाता है तो विशेषज्ञ सल्फेट-फ्री शैंपू और माइल्ड कंडीशनर का प्रयोग करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप भी यदि हेयर स्पा या स्मूथनिंग करा रही हैं तो ऐसे शैंपू से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रीटमेंट के बाद ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
स्ट्रेटनिंग या केराटिन जैसे ट्रीटमेंट के बाद हीटिंग टूल्स (ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर) का इस्तेमाल कम करें, वरना बाल दोबारा डैमेज हो सकते हैं। इसके साथ-साथ ट्रीटमेंट के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से कवर करके रखें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें