फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Removal Tips: नहीं मिल रहा पार्लर जाने का समय तो घर पर ही हटाएं अपर लिप्स के बाल

Fri, 31 Jan 2025 05:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको पार्लर जाने का समय नहीं मिल रहा है तो घर पर ही आप अपर लिप्स के बाल हटा सकती हैं। हम आपको यहां इसके घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर ही हटाएं अपर लिप्स के बाल - फोटो : Adobe stock
Hair Removal Tips: चेहरे पर निकलने वाले अनचाहे बाल महिलाओं की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इसी वजह से महिलाएं पार्लर जाकर समय-समय पर न सिर्फ आईब्रो की थ्रेडिंग कराती हैं, बल्कि वो अपर लिप्स हेयर भी रिमूव भी कराती हैं।

जो महिलाएं अपर लिप्स के हेयर रिमूव कराती हैं, वो अगर समय से पार्लर न जाएं तो चेहरा अजीब दिखने लगता है। ऐसे में सही समय पर पार्लर जाकर अपर लिप्स के हेयर रिमूव कराना जरूरी होता है, लेकिन महिलाओं के लिए बार-बार पार्लर जाना आसान नहीं हो पाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपर लिप्स के बाल आसान विधि से रिमूव कर सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
 शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल

इस वैकेस को तैयार करने के लिए आपको 2 टेबलस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और 1 टेबलस्पून पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में चीनी, नींबू और पानी डालें और धीमी आंच पर गर्म करें।  जब यह गाढ़ा और सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें।
विज्ञापन

3 of 7
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
वैक्स को अपर लिप्स पर लगाएं और ऊपर से कोई साफ पतला कपड़ा या वैक्सिंग स्ट्रिप लगाएं। स्ट्रिप को हल्के से दबाएं और फिर तेज़ी से खींच लें। स्किन पर कोई केमिकल नहीं होगा, और यह बालों को जड़ से निकालता है।  

4 of 7
बेसन और हल्दी पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन और हल्दी पैक 

अगर आप नेचुरल तरीके से अपर लिप्स के बाल हल्के करना चाहती हैं तो यह बेस्ट तरीका है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 टेबलस्पून बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबलस्पून गुलाब जल या दूध की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
बेसन और हल्दी पैक - फोटो : Adobe stock
इसे तैयार करने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं और सूखने दें। हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे हटा दें। ये बालों को जड़ से हटाने के साथ स्किन को भी चमकदार बनाता है।  
विज्ञापन

6 of 7
शहद और नींबू - फोटो : Adobe stock
शहद और नींबू 

अगर आपके अपर लिप्स पर हल्के बाल हैं, तो आप उन्हें हटाने की बजाय हल्का कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 टेबलस्पून शहद और  ½ टेबलस्पून नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी। दोनों चीजों को लेने के बाद मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे अपर लिप्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह बालों को हल्का और स्किन को ग्लोइंग बनाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखें

अपर लिप्स शरीर की काफी नाजुक त्वचा होती है। ऐसे में इसके बाल हटाने के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं, ताकि स्किन में जलन न हो। अगर कोई तरीका स्किन पर सूट न करे, तो तुरंत बंद कर दें। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें