क्या होता है पैच टेस्ट ?
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है पेच टेस्ट
पैच टेस्ट एक प्रकार का स्किन एलर्जी टेस्ट है, जो यह जांचने के लिए किया जाता है कि कोई ब्यूटी प्रोडक्ट (जैसे – क्रीम, सीरम, हेयर डाई, मेंहदी, या कोई नया स्किनकेयर प्रोडक्ट) आपकी त्वचा पर सूट करेगा या नहीं। अगर बिना पैच टेस्ट किए कोई नया प्रोडक्ट लगाया जाए, तो यह स्किन पर एलर्जी, जलन, लाल धब्बे, खुजली या रैशेज का कारण बन सकता है। इसलिए नए ब्यूटी या हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है।