फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काम आएंगे ये नुस्खे, गर्भावस्था के बाद आजमाकर देख लें

Mon, 03 Nov 2025 05:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Remove Stretch Marks: गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। इनमें सबसे बड़ा है डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स का होना। यहां उसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काम आएंगे ये नुस्खे - फोटो : अमर उजाला
How To Remove Stretch Marks: गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इन बदलावों में सबसे बड़ी दिक्कत है स्ट्रेच मार्क्स का होना। दरअसल, बेबी की डिलीवरी के बाद पेट, जांघों, कमर पर बनने वाले ये निशान यानी कि स्ट्रेच मार्क्स कई बार आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से बहुत सी महिलाएं फुल कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं।

वैसे तो बाजार में स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे इससे कहीं ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी साबित हो सकते हैं। प्राकृतिक तेलों और हर्बल उपायों की मदद से इन निशानों को धीरे-धीरे हल्का किया जा सकता है। अगर आप भी डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं, तो कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे अपनाकर आप दोबारा पा सकती हैं मुलायम और ग्लोइंग स्किन।

 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
1. एलोवेरा जेल

हर किसी भारतीय घर में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है, तो बस ताजे एलोवेरा के पत्ते को लेकर उसे बीच से छील लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। अगर आपके यहां पौधाा नहीं है तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें और देखें फर्क। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नारियल का तेल - फोटो : freepik
2. नारियल का तेल

अब जब सर्दी का मौसम आ रहा है, तब तो नायिरल का तेल न सिर्फ आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का काम करेगा, बल्कि इससे त्वचा की नमी की कमी भी पूरी होगी। इसके दिन में दो बार इस्तेमाल से स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है।

 

4 of 6
कैस्टर ऑयल - फोटो : Adobe stock
3. कैस्टर ऑयल

अगर आपके पास कैस्टर ऑयल यानी कि अरंडी का तेल उपलब्ध है तो उसे भी आप स्ट्रेच मार्क्स में लगा सकती हैं। दिन में एक बार खासकर रात में सोते समय इस तेल को हल्के हाथ से अपनी त्वचा पर अप्लाई करें कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ऑलिव ऑयल + विटामिन E ऑयल - फोटो : Freepik.com
4. ऑलिव ऑयल + विटामिन E ऑयल

इन दोनों चीजों का मिश्रण आपके त्वचा पर आए स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का काम करता है। इसके लिए एक छोटी बोतल में दोनों चीजों को मिक्स करके स्टोर करें। अब इस मिश्रण से रोजाना त्वचा पर मसाज करें। ये स्किन रिपेयर करने में मददगार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात को हमेशा रखें ध्यान - फोटो : Adobe
इस बात को हमेशा रखें ध्यान

भले ही आप कोई भी नुस्खा आजमाकर देख रही हों, बस एक बात का ध्यान हमेशा रखें कि डिलीवरी के बाद त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स आना काफी नॉर्मल है। इसकी वजह से कभी भी अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। अगर आपको किसी तरह का नुस्खा आजमाने का मन नहीं है तो बॉडी पॉजिटीविटी को ध्यान  रखें और शरीर को ऐसे ही रहने दें। स्ट्रेच मार्क्स की वजह से शर्मिंदा होने की आपको कोई जरूरत नहीं है। 


डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें