अमर उजाला
Fri, 31 October 2025
ठंडे मौसम में लोग अक्सर अपनी त्वचा की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सूरज की यूवी किरणें ठंडी हवा में भी स्किन पर काफी प्रभावी होती हैं।
अधिकतर लोग मानते हैं कि सनस्क्रीन केवल गर्मियों में जरूरी होती है, लेकिन ये धारणा पूरी तरह सही नहीं है।
हकीकत ये है कि सर्दियों में त्वचा अक्सर सूखी और संवेदनशील हो जाती है, जिससे धूप के प्रभाव और भी गंभीर हो सकते हैं।
इसलिए, सनस्क्रीन लगाना सर्दी के मौसम में भी बेहद जरूरी होता है
ये न केवल धूप से त्वचा को सुरक्षा देती है बल्कि उम्र बढ़ने के लक्षणों और धब्बों को भी रोकती है।
सही सनस्क्रीन चुनकर और उसे नियमित रूप से लगाने से सर्दियों में भी त्वचा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इसलिए सर्दी के मौसम में भी चेहरे, हाथ और गले पर पर्याप्त मात्रा में लगाएं।
हर 3–4 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद होता है।
बढ़ने लगा है होंठों का रूखापन तो क्या करें ?