Pros and Cons of Doing Your Own Makeup: एक समय था जब होने वाली दुल्हनें अपनी हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए मेकअप आर्टिस्ट बुक करती थीं। लेकिन अब समय बदल गया है। आजकल ट्रेंड में है- #DoYourOwnMakeup.....तो आइए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
दुल्हनें खुद कर रहीं अपनी शादी का मेकअप
- फोटो : अमर उजाला
Pros and Cons of Doing Your Own Makeup: शादी के मौके हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक बिल्कुल परफेक्ट हो। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे पार्लर बुक करके नामी मेकअप आर्टिस्ट से अपना मेकअप कराती है, ताकि शादी के दिन वो दिखें सबसे खूबसूरत। आज के समय तो मेकअप आर्टिस्ट के चार्ज लाखों में भी होते हैं। पर, अब समय बदल रहा है।
हाल के कुछ समय में देखा गया है कि दुल्हनें अपने मेकअप के लिए पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट की जगह खुद अपनी शादी का मेकअप कर रही हैं। यूट्यूब पर मिलने वाले मेकअप ट्यूटोरियल और प्रोडक्ट्स की उपलब्धता ने इसे और आसान बना दिया है।
सोशल मीडिया पर कई ऐसी दुल्हनों के वीडियो लोग बेहद पसंद कर रहे हैं,जो अपनी शादी का मेकअप खुद कर रही हैं। खुद से शादी के दिन मेकअप करने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हैं, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
अपनी पसंद का लुक मिलेगा
- फोटो : Adobe stock
पहले जान लें फायदे-
1. अपनी पसंद का लुक मिलेगा
अगर आप खुद से अपना ब्राइडल मेकअप करती हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा है कि आपको आपकी पसंद के हिसाब से मेकअप लुक मिलेगा। क्योंकि कई बार मेकअप आर्टिस्ट काफी ओवर मेकअप कर देती हैं, जो हर किसी को अच्छा नहीं लगता। इसलिए खुद से मेकअप करके आप अपना ड्रीम लुक कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पैसे की बचत
- फोटो : instagram
2. पैसे की बचत
आज के समय में एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट 50-60 हजार रुपये लेता है। कई जगह तो ये चार्ज 1 लाख के ऊपर भी हो जाते हैं। ऐसे में आप इस पैसे को बचाकर किसी और काम में लगा सकती हैं। इसमें से थोड़ा पैसा लगाकर अपनी वैनिटी अपडेट करें और फिर उसी वैनिटी की मदद से मेकअप करें।
4 of 7
अपने समय के हिसाब से तैयार होना
- फोटो : instagram
3. अपने समय के हिसाब से तैयार होना
पार्लर जाने का एक सही समय होता है और शादी के दिन एकदम समय के कुछ काम हो, ये जरूरी तो नहीं है। इसलिए खुद से मेकअप करके आप अपने लुक को अपने हिसाब से तैयार कर सकती हैं। आपको कहीं जाके वेट नहीं करना है और न ही किसी तरह की जल्दबाजी है। तो अपने वेन्यू पर खुद से ही तैयार हों।
विज्ञापन
5 of 7
गलत तकनीक से होगा नुकसान
- फोटो : instagram
अब जान लें नुकसान
1. गलत तकनीक से होगा नुकसान
अगर आप गलत तरीके से मेकअप करेंगी तो शादी के दिन आपका लुक बिगड़ सकता है। शादी के दिन मेकअप करने का फैसला तभी लें, जब आप उसमें परफेक्ट हों। ध्यान रखें शादी जिंदगी में एक बार होती है, ऐसे में आपकी एक गलती आपका दिन बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
समय की कमी से तनाव
- फोटो : instagram
2. समय की कमी से तनाव
जब पार्लर जाना होता है तो समय की पाबंदी होती है, लेकिन जब खुद से तैयार होना होता है तो अक्सर समय बेहद कम बचता है। ऐसे में मेकअप के लिए जब कम समय बचता है तो तनाव होने लगता है। तनाव के समय मेकअप गड़बड़ होनी की संभावना बढ़ जाती है।
परफेक्ट ब्राइडल मेकअप में विशेषज्ञ सलाह काफी अहम होती है। ऐसे में किसी विशेषज्ञ की सलाह न होने की वजह से हो सकता है कि आप कुछ गलती कर दें। जैसे कि कई बार स्किन टोन से मेकअप मैच नहीं कर पाते, जोकि कैमरे में काफी खराब लगता है।