फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hand Tanning Removal Tips: हाथ की टैनिंग होगी छूमंतर, बस इस्तेमाल करके देख लें ये मास्क

Tue, 19 Aug 2025 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hand Tanning Removal Tips: यदि आपके हाथ भी टैनिंग की वजह से काले पड़ रहे हैं तो हमारा बताया घरेलू नुस्खा आजमाकर देख लें। इससे आपको अवश्य ही राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
हाथ की टैनिंग होगी छूमंतर, बस इस्तेमाल करके देख लें ये मास्क - फोटो : Adobe stock
Hand Tanning Removal Tips: टैनिंग एक ऐसी समस्या है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कई बार तो तमाम तरह की सनस्क्रीन इस्तेमाल करने के बावजूद भी टैनिंग पीछा नहीं छोड़ती। खासतौर पर अगर बात करें हाथों की टैनिंग की तो उसके कारण तो बहुत से लोग हाफ स्लीव  तक पहनना एकदम से बंद कर देते हैं।

अगर आप भी हाथों की टैनिंग से परेशान हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, एक ऐसे नुस्खे के बारे में जिसके इस्तेमाल से बाद आपके हाथ एकदम से चमक उठेंगे। खास बात तो ये है कि इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको किसी तरह के पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही इससे आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा रहेगा। आपको बस एक बार पैच टेस्ट करके इसको ट्राई कर लेना है। 
विज्ञापन

2 of 6
टैनिंग हटाने वाला मास्क बनाने का सामान
टैनिंग हटाने वाला मास्क बनाने का सामान
  •  1 पका हुआ टमाटर
  • 1 चम्मच दानेदार चीनी
  •  1 चम्मच एलोवेरा जेल

 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने का तरीका - फोटो : Freepik.com
बनाने का तरीका

टैनिंग हटाने वाले इस मास्क को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो आपको टमाटर को काट कर उसका गूदा निकाल लेना है। अब इस गूदे को मैश करते हुए उसमें पिसी हुई चीनी और फिर एलोवेरा जेल मिक्स करें। तीनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 

 

4 of 6
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

पेस्ट तैयार करने के बाद इसे साइड में रख दें और पहले हाथ-पैरों को अच्छी तरह से धो लें। हाथ-पैर धोने के बाद तैयार मास्क को स्किन पर सही से अप्लाई करें। 5 मिनट इसे ऐसे ही छोड़ दें।
विज्ञापन

5 of 6
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : फ्रीपिक
जब ये हल्का सूखने लगे तो हाथ गीले करके सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ये स्क्रब की तरह काम करेगा। 5 मिनट तक मसाज करते रहें, ताकि स्किन की डीप क्लीनिंग हो जाए। 5 मिनट के बाद पानी से हाथ-पैर धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल

यदि आप इस मास्क से जरिए अपनी हाथों की टैनिंग को गायब करना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। सिर्फ हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें