Alternative Skin Care Products: अक्सर हमें बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट सूट नहीं करते हैं। ऐसे में हम आपको इनके प्राकृतिक विकल्प बताने जा रहे हैं।
Alternative Skin Care Products: आज के समय में लोग स्किन केयर रुटीन को काफी सही से फॉलो करने लगे हैं। इसी के चलते बाजार में हर स्किन टाइप और हर स्किन टोन के हिसाब से स्किन केयर उत्पाद मिलने भी लगे हैं। पर, कई बार या तो बजट के चलते तो कई बार सूट न करने के चलते लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते।
ऐसे में हम आपको स्किन केयर प्रोडक्ट्स के विकल्प बताने जा रहे हैं। जी हां, यहां हम आपको बताएंगे स्किन केयर उत्पादों के ऐसे विकल्प, जो आपके घर में ही उप्लब्ध होंगे। खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं ंकरने पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
फेस क्लींजर
- फोटो : Adobe stock
1. फेस क्लींजर
विकल्प - यदि आप बाजार से फेस क्लींजर खरीदते हैं तो इसी कीमत तकरीबन 200 से 300 रुपये होती है। ऐसे में आप कच्चा दूध और बेसन के मिश्रण को फेस क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए दोनों चीजों को मिलाकर हल्के हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो लें।
विज्ञापन
3 of 7
स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
2. स्क्रब
विकल्प - अगर आप बाजार में मिलने वाला स्क्रब इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें भी आपकी जेब ढीली हो सकती है। इसलिए हफ्ते में दो बार शहद और कॉफी पाउडर को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। हफ्ते में 2 बार चेहरे पर सर्कुलर मोशन में ये स्क्रब लगाने से आपका न सिर्फ चेहरा खिल उठेगा, बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे।
4 of 7
फेस मास्क
- फोटो : Adobe stock
3. फेस मास्क
विकल्प - कहीं भी जाने से पहले या किसी त्योहार से पहले हम सभी ही फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये हमे सूट नहीं करता। ऐसे में घरेलू फेस मास्क इस्तेमाल करें। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिक्स करके 15 मिनट लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।
विज्ञापन
5 of 7
टोनर
- फोटो : Adobe stock
4. टोनर
विकल्प - अच्छा टोनर बाजार में कम से कम 200 रुपये का आता है। ऐसे में आप उसे खरीदने की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए सिर्फ गुलाब जल को कॉटन से चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन
6 of 7
मॉइश्चराइजर
- फोटो : Freepik.com
5. मॉइश्चराइजर
विकल्प - अगर आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर खरीदेंगे तो ये 300 से 500 तक में आएगा। कई कंपनियों का मॉइश्चराइजर को 1000 रुपये से भी ज्यादा का आता है। ऐसे में आप अगर पैसे बचाना चाहते हैं तो मॉइश्चराइजर की जगह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
विकल्प - कई बार बाजार में मिलने वाले लिप बाम होंठों को सूट नहीं करते हैं, जिस कारण तमाम दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में बाजार वले लिप बाम को बाय-बाय कहकर आप नारियल तेल को होंठों पर हल्के से लगाएं। ये होंठों के लिए काफी फायदेमंद है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।