फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे और बेजान बालों को बनाएं दोबारा सिल्की और शाइनी, ये तरीके आएंगे काम

Mon, 10 Nov 2025 12:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों के बाल रूखे और बेजान लगते रहते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप अपने बालों में दोबारा जान डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में रूखे हो रहे हैं बाल तो क्या करें - फोटो : अमर उजाला
Hair Care Tips: सर्दियों के मौसम में जिस तरह से कुछ लोग त्वचा संबंधी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, ठीक उसी तरह से अधिकतर लोग बालों की समस्या से भी जूझते हैं। इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या होती है बालों का रूखापन और बेजान लुक।

दरअसल, ठंडी हवाओं और नमी की कमी के कारण स्कैल्प ड्राई हो जाती है, जिससे बालों की चमक खोने लगती है। कई बार बाल झड़ना, डैंड्रफ और फ्रिज़ी हेयर जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में बालों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

वैसे तो बालों को रिपेयर करने के लिए काफी प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन लंबे समय तक उनका प्रभाव नहीं रहता। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका अपनाना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर विकल्प हैं। दादी-नानी के जमाने के ये नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं जितने पहले थे। ये बालों को भीतर से पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत, मुलायम व चमकदार बनाते हैं। आइए जानें सर्दियों में बालों को रूखेपन और डैंड्रफ से बचाने के कुछ असरदार घरेलू उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
नारियल का तेल और एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
1. नारियल का तेल और एलोवेरा

अगर आपके पास ये दोनों चीजें उप्लब्ध हैं, तो हफ्ते में दो बार इसे मिक्स करके इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में कोकोनट ऑयल लेकर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसे स्कैल्प से लेकर बालों के आखिरी छोर तक पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे के बाद बाल धो लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
दही और शहद - फोटो : freepik
2. दही और शहद 

जिन लोगों को जल्दी सर्दी नहीं लगती है, वो इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में थोड़ा सा दही मिक्स करें। इस दही में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। ये दोनों ही चीजें आपके बालों को रेशम का सॉफ्ट बनाने में मदद करेंगी।

 

4 of 6
मेथी दाना - फोटो : Freepik.com
3. मेथी दाना

मेथी का दाना बालों के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में आप इसके पानी का इस्तेमाल अपने बालों पर कर सकते हैं। इसके लिए रातभर के लिए मेथी दाने को पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे रुई की मदद से अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करें, ताकि आपकी स्कैल्प तक की दिक्कतें दूर हो सकें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
अंडा और दही
4. अंडा और दही

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें बालों में अंडा लगाने से कोई आपत्ति नहीं है तो सबसे पहले अंडे का सफेद भाग एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें गाढ़ा दही मिक्स करें। इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्कैल्प और बालों के छोर पर अप्लाई करें। इस मास्क का असर भी आपको 15 दिन में दिख जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नहीं चाहते कि आपके बाल रूखे लगें तो सबसे पहले तो गर्म पानी से बालों को धोना बंद कर दें। गर्म पानी बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। गर्म की जगह बाल धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। यदि ठंडा पानी नुकसान करता है तो एकदम गुनगुना पानी आप ले सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें