फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Homemade Ubtan: दूध और बेसन से बनाएं ऐसा उबटन, जो चेहरे पर लाए इंस्टेंट ब्राइटनेस

Mon, 10 Nov 2025 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Homemade Ubtan for Radiant Glow:  अगर आप घर बैठे अपनी स्किन को दमकाना चाहते हैं तो हम आपको एक घरेलू उबटन के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और चमकाएं अपना चेहरा बिना पार्लर जाए - फोटो : अमर उजाला
How To Make Homemade Ubtan for Radiant Glow: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और फीकी पड़ जाती है। ऐसे में चेहरे की प्राकृतिक नमी और ग्लो बनाए रखना जरूरी हो जाता है। पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट की बजाय अगर आप घर पर ही उबटन का इस्तेमाल करें, तो आपकी त्वचा निखर उठेगी और चेहरा चमकदार बन जाएगा।

ये उबटन न सिर्फ डेड स्किन हटाता है, बल्कि त्वचा को भीतर से पोषण भी देता है। सर्दी में लगाए जाने वाला ये घरेलू उबटन प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है, जो त्वचा को ग्लोइंग, मुलायम और फ्रेश बनाते हैं। इस उबटन की खास बात तो ये है कि इसके इस्तेमाल के बाद आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका चेहरा खुद में ही खिल उठेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
उबटन बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 उबटन बनाने का सामान
  •  2 चम्मच बेसन
  • चौथाई चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच शहद
  •  1 चम्मच दूध 
  • गुलाब जल

 
विज्ञापन

3 of 7
उबटन बनाने की विधि - फोटो : इंस्टाग्राम
उबटन बनाने की विधि

इस उबटन को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेसन निकाल लें। अब एक चौथाई चम्मच हल्दी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध मिक्स करें।

4 of 7
उबटन बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें, ताकि इसका स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाए। जब ये बेस्ट तैयार हो जाए तो इसे कुछ देर सेट होने के लिए रख दें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई

अब जान लेते हैं कि आपको ये पेस्ट कैसे इस्तेमाल करना है। तो उसके लिए सबसे पहले तो अपने चेहरे को किसी क्लींजर से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से चेहरे से लेकर गर्दन तक पर अप्लाई करें।  गर्दन पर पेस्ट लगाने के बाद इसे कम से कम 20 मिनट ऐसे ही सूखने दें। जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
चेहरा धोने के बाद क्या करें - फोटो : Adobe stock
चेहरा धोने के बाद क्या करें

जब चेहरे को धोकर साफ कर लें तो उसके बाद स्किन पर पहले तो टोनर लगाएं। अगर आपके पास टोनर नहीं है, तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद त्वचा स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फायदे - फोटो : Adobe stock
फायदे
  • त्वचा की नमी बरकरार रखता है
  •  डेड स्किन हटाता है
  •  स्किन टोन निखारता है
  •  झुर्रियों से बचाव करता है
  •  चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें