How To Remove Dark Circles At Home: आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान इतना बदल गया है कि उसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। घंटों-घंटों मोबाइल देखना और लैपटॉप पर काम करने की वजह से लोगों न सिर्फ आंखें दुखने लगी हैं, बल्कि इसके साथ-साथ आंखों के नीचे गहरे काले निशान भी आने लगे हैं।
यदि शुरुआती दिनों में इन डार्क सर्कल पर ध्यान न दिया जाए तो ये इतना बढ़ जाते हैं, कि इसकी वजह से चेहरा भी अजीब दिखने लगता है। अगर आप भी इसी दिक्कत से परेशान हैं तो हमारे बताए गए तीन नुस्खों को आजमाकर देख लें। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल के बाद एक महीने में आंखों के काले घेरे एकदम कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
खीरा
- फोटो : Freepik
खीरा
यदि आप भी घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्कल को कम करना चाहते हैं तो उसके लिए खीरा आपकी मदद करेगा। दरअसल, खीरे में एंटीऑक्सिडेंट और ठंडक देने वाले तत्व होते हैं जो आंखों को आराम देते हैं और काले घेरों को कम करते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
खीरा
- फोटो : Freepik
इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले खीरे को पतले स्लाइस में काटना है। अब इसे अपनी आंखों पर रख लेना है। कोशिश करें कि ये खीरा ठंडा हो, इससे आपकी आंखों को भी राहत मिलेगी। 20 मिनट के लिए दिन में दो बार ऐसा ही करें। इससे आंखों के नीचे आए काले घेरे खुद ब खुद कम हो जाएंगे।
4 of 7
आलू
- फोटो : freepik
आलू का रस
हर भारतीय घर में आलू बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने के साथ-साथ स्किन केयर में भी किया जाता है। दरअसल, आलू में पाए जाने वाले एंजाइम और विटामिन C डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आलू का रस
- फोटो : Freepik
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले कच्चे आलुओं को कद्दूकस कर लें। अब इसे कॉटन के कपड़े में बांधकर उसका रस निकाल लें। रस निकालने के बाद इसे रुई की मदद से अपनी आंखों के नीचे अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। हफ्ते में कम से कम 5 बार ऐसा करें और फिर इसका असर देखें।
विज्ञापन
6 of 7
बादाम तेल और नारियल तेल की मसाज
- फोटो : Adobe stock
बादाम तेल और नारियल तेल की मसाज
ये दोनों तेल यदि आपके घर में मौजूद हैं तो इनके इस्तेमाल से डार्क सर्कल को कम करें। दरअसल, ये दोनों तेल त्वचा को पोषण देते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करके डार्क सर्कल को कम करते हैं। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है।
बादाम तेल और नारियल तेल की मसाज
- फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले बराबर मात्रा में बादाम तेल और नारियल तेल मिक्स करना है। इसे बाद इस तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करें। हर रात सोने से पहले इस तेल से मसाज करें और इसे ऐसे ही रातभर छोड़ दें। सुबह ठंडे पानी से धो लें। एक महीने में इसका असर दिखने लगेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।