Remedies for Foot Odor: गर्मी के मौसम में शरीर से बदबू आना काफी सामान्य बात है। लेकिन दिक्कत तब होती है, जब ये बदबू बढ़कर लोगों को परेशान करने लगे। खासतौर पर बात करें पैरों की तो जो लोग जूते पहनते हैं, उनके पैरों में बदबू काफी ज्यादा आती है।
कई बार तो जूते उतारने के बाद बैठना भी काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ नुस्खे आजमाकर इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। यहां इस लेख में कुछ असरदार घरेलू उपाय दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स को फॉलो करना है।
विज्ञापन
2 of 6
नमक के पानी में धोएं
- फोटो : Adobestock
नमक के पानी में धोएं
यदि आपके पैरों से काफी ज्यादा बदबू आ रही है तो नमक का पानी इस बदबू को दूर करेगा। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें नमक घोलें। अब इस पानी में 15–20 मिनट पैरों को भिगोकर रखें। इससे बैक्टीरिया और पसीने की बदबू कम होती है। ये नमक वाला पानी पैरों की थकान को भी दूर करने का काम करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
नीम का तेल आएगा काम
- फोटो : freepik.com
नीम का तेल आएगा काम
नीम के पत्तों और तेल में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पैरों से बदबू को भगाने में कारगर रहेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले पैरों को धोना है और फिर उसपर नीम के तेल अप्लाई करना है। थोड़ी देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर अपने पैरों को धो लें। इससे भी आपको तुरंत बदबू से राहत मिलेगी।
4 of 6
टी ट्री ऑयल भी करेगा मदद
- फोटो : Adobe stock
टी ट्री ऑयल भी करेगा मदद
बाजार में टी ट्री ऑयल भी बड़ी आसानी से मिल जाता है। पैरों की बदबू दूर करने के लिए भी आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अप्लाई करने के लिए भी आपको पैरों में इस तेल को अप्लाई करना है। इससे भी आपके पैरों की बदबू छूमंतर हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
जूतों में रखें बेकिंग सोडा
- फोटो : Adobe stock
जूतों में रखें बेकिंग सोडा
कई बार ऐसा होता है कि दिक्कत पैरों की नहीं, बल्कि जूतों की होती है। ऐसे में रोजाना रात के समय एक पोटली में बेकिंग सोडा भरकर जूते के बीच में रख दें। इसके अलावा आप जूते पहनने से पहले उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी छिड़क सकते हैं। इससे भी आपको बदबू से राहत मिलेगी।
अगर बदबू काफी ज्यादा है तो क्या करें
- फोटो : Adobe stock
अगर बदबू काफी ज्यादा है तो क्या करें
यदि ऊपर दिए गए उपचारों से बदबू कम नहीं हो रही है तो हो सकता है कि आपको फंगल इन्फेक्शन की दिक्कत हो। ऐसे में घरेलू उपचार ट्राई करने की जगह डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।