फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Remove Dandruff: सर्दी की शुरुआत में ही बालों में जमने लगा है डैंड्रफ तो इस्तेमाल करें ये चीजें

Wed, 13 Nov 2024 05:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डैंड्रफ एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर इसका सही समय पर उपचार न किया जाए तो यह बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती है।  
विज्ञापन
1 of 7
बालों में जमने लगा है डैंड्रफ तो इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : Adobe stock
How To Remove Dandruff: सर्दियों की शुरुआत होते ही इसका असर लोगों की त्वचा पर दिखने लगता है। सर्दी के मौसम में लोगों की त्वचा रूखी और डल हो जाती है। त्वचा के साथ-साथ बालों पर भी इस मौसम का खास गहरा असर पड़ता है। इस मौसम में अभी से ज्यादातर लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं।

कई बार तो डैंड्रफ की वजह से ही लोगों को शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है। इस इस समस्या का हल शुरुआत में ही नहीं निकाला गया तो ये गंभीर रूप ले लेती है, जिस वजह से कई बार तो डॉक्टर के पास तक जाना पड़ता है। ऐसे में हम आपको रूसी हटाने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

इन उपायों का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से डैंड्रफ में काफी हद तक कमी आ सकती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि बालों और स्कैल्प को स्वस्थ और साफ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार बालों को धोएं, इससे रूसी की परेशानी कम झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 7
नींबू और नारियल तेल - फोटो : Freepik
नींबू और नारियल तेल

नींबू का रस डैंड्रफ को साफ करने में बहुत सहायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नारियल तेल में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। यह स्कैल्प को पोषण देता है और डैंड्रफ को कम करता है।
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल 

एलोवेरा में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में सहायक होते हैं। इसे स्कैल्प पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें, फिर हल्के शैम्पू से बाल धो लें। यह स्कैल्प को ठंडक और नमी प्रदान करता है।

4 of 7
टी ट्री ऑयल - फोटो : iStock
टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को हटाने में सहायक हैं। ऐसे में आप नारियल तेल या जैतून के तेल में मिलाकर टी ट्री ऑयल को स्कैल्प पर लगाएं। यह डैंड्रफ को नियंत्रित करने में काफी प्रभावी है।
विज्ञापन

5 of 7
मेथी - फोटो : Freepik.com
दही और मेथी

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स डैंड्रफ को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दही मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।  
विज्ञापन

6 of 7
सिरका - फोटो : Adobe stock
सेब का सिरका 

एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प का पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और डैंड्रफ को दूर करता है। एक भाग एप्पल साइडर विनेगर को एक भाग पानी में मिलाकर स्कैल्प पर स्प्रे करें, 15-20 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे भी बालों में जमा डैंड्रफ खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आंवला - फोटो : Adobe stock
आंवला 
 
आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद धो लें। यह बालों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ को कम करता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें