फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Rose Water: घर पर बने गुलाब जल से पाएं दमकती त्वचा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Mon, 03 Mar 2025 05:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्केट में मिलने वाले गुलाब जल में कई केमिकल हो सकते हैं, लेकिन अगर आप घर पर शुद्ध और फ्रेश गुलाब जल बनाएंगे, तो यह आपकी स्किन के लिए और भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
1 of 7
घर पर बने गुलाब जल से पाएं दमकती त्वचा - फोटो : Adobe stock

How To Make Rose Water: गुलाब जल एक प्राचीन ब्यूटी सीक्रेट है, जिसे सदियों से स्किनकेयर और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा को ताजगी, नमी और ग्लो देने के साथ-साथ कई हेल्थ और हेयर केयर फायदे भी प्रदान करता है। यही वजह है कि अब तो महिलाएं टोनर की जगह भी गुलाब जल का इस्तेमाल करती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा काफी ज्यादा खिल उठती है।

गर्मियों में चेहरे पर रैशेज, एक्ने और ड्राई स्किन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इन परेशानियों से भी गुलाब जल फायदा दिलाता है। वैसे तो बाजार में गुलाब जल मिलता ही है, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी गुलाब जल बना सकते हैं। यहां हम आपको इसकी दो विधि बताने जा रहे हैं 
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
1. स्टीम डिस्टिलेशन विधि - फोटो : instagram
1. स्टीम डिस्टिलेशन विधि

इसे तैयार करने के लिए आपको 1 कप ताजे गुलाब की पंखुड़ियां, 2 कप डिस्टिल्ड पानी, एक बड़ा पतीला और कांच की बोतल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
 बनाने की विधि

गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर एक बड़े पतीले में डालें। अब उसमें डिस्टिल्ड पानी डालें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें। पतीले में एक छोटी कटोरी उल्टी रख दें और उसके ऊपर एक और कटोरी रखें। इसके बाद पतीले को ढककर ढक्कन को उल्टा रखें और धीमी आंच पर पानी को गर्म करें। 30-40 मिनट बाद गुलाब की पंखुड़ियां रंग छोड़ देंगी और भाप ऊपर वाली कटोरी में इकट्ठा होगी। आखिर में इस इकट्ठे पानी को स्टोर कर लें, यही शुद्ध गुलाब जल है।

4 of 7
गुलाब - फोटो : freepik
2. उबालने की विधि (इंस्टेंट तरीका)

इसके लिए आपको एक कप ताजे गुलाब की पंखुड़ियां और 2 कप फ़िल्टर्ड पानी की जरूरत पड़ेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बनाने की विधि: - फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि:

इंस्टेट तरीके से गुलाब जल बनाने के लिए एक पतीले में गुलाब की पंखुड़ियां और पानी डालें। धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पंखुड़ियों का रंग हल्का न हो जाए। ठंडा होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में स्टोर करें। इसे फ्रिज में रखें और 1-2 हफ्ते के अंदर इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

6 of 7
गुलाब जल के फायदे - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल के फायदे 

घर पर बने गुलाब दल के इस्तेमाल से स्किन का pH बैलेंस बनाए रखता है और ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है। रोजाना इसे रुई से चेहरे पर लगाएं, त्वचा टाइट और फ्रेश लगेगी। गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। गुलाब जल में नींबू मिलाकर लगाने से स्किन क्लियर होती है। चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करने से त्वचा हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे करें स्टोर - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें स्टोर

इसी सही से स्टोर करना बेहद जरूरी है। गुलाब जल को हमेशा कांच की बोतल में स्टोर करें। इसे फ्रिज में रखने से यह 1-2 महीने तक अच्छा रहता है। केमिकल्स से बचने के लिए ऑर्गेनिक गुलाब का ही इस्तेमाल करें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें