फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Moisturizer: घर पर सिर्फ दो-तीन चीजों से बनाएं मॉइस्चराइजर, सर्दियों मे त्वचा बनी रहेगी मुलायम

Sat, 30 Nov 2024 02:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी प्राकृतिक तौर से तैयार केमिकल रहित मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर इन दो-तीन सामग्रियों की मदद से आसानी से मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
घर पर बनाएं मॉइस्चराइजर - फोटो : Adobe stock
How To Make Moisturizer: सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण त्वचा अपनी नमी को देती है और रूखापन बढ़ जाता है। मुलायम और ग्लोइंग त्वचा के लिए भरपूर पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें। सर्दियों में रोजाना मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए जिससे त्वचा रूखेपन से बच सके। मॉइश्चराइजर से त्वचा मुलायम और सॉफ्ट बनी रहती है। बढ़ती उम्र के लक्षणों का कम पता चलता है। साथ ही मुंहासे से राहत मिलती है और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाव होता है।

बाजार में कई तरह के मॉइश्चराइजर उपलब्ध है हालांकि आप आसानी से घर पर नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइजर बना सकते हैं । ये आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ ही सस्ता भी हो सकता है। अगर आप भी प्राकृतिक तौर से तैयार केमिकल रहित मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर इन दो-तीन सामग्रियों की मदद से आसानी से मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बादाम का मॉइस्चराइजर - फोटो : istock
बादाम और एलोवेरा

बादाम को रातभर भिगने दें। सुबह इसे पीसकर गुलाब जल मिलाएं। फिर एलोवेरा जेल और बादाम का तेल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें विटामिन ई की कैप्सूल डालकर साफ कंटेनर में स्टोर कर लें। ये 15 दिन तक  इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
शहद का मॉइस्चराइजर - फोटो : Adobe stock
शहद से बनाएं मॉइश्चराइजर

एक चम्मच शहद में दो चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। चाहें  तो एक चम्मच गुलाब जल मिला सकते हैं। रात में सोने से पहले त्वचा पर कुछ  मिनट मालिश करें और रातभर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह चेहरा धो लें।
विज्ञापन

4 of 4
नारियल के तेल का मॉइस्चराइजर - फोटो : iStock
नारियल के तेल से तैयार मॉइस्चराइजर

नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर मॉइस्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें