Hair Care Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब खान-पान का सीधा असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। इसकी वजह से न सिर्फ शरीर बल्कि बाल भी आंतरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
खासतौर पर अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, तब तो बालों का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। यदि बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसी वजह से आज हम आपको बालों को हेल्दी बनाने के लिए आंवला इस्तेमाल करना बताएंगे।
दरअसल, आंवला विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस वजह से ये बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। ऐसे में यदि इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इससे बाल आंतरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।