फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Scrub: इस एक सब्जी से बना स्क्रब दो हफ्ते में बदल सकता है आपकी त्वचा की रंगत ! जानें कैसे ?

Wed, 02 Jul 2025 01:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Lauki Scrub At Home: अगर आप चेहरे को चमकाना चाहते हैं तो घर पर ही लौकी का स्क्रब तैयार करें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
इस एक सब्जी से बना स्क्रब दो हफ्ते में बदल सकता है आपकी त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
How To Make Lauki Scrub At Home: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में लौकी आने लगती है, जिसको देखते ही बड़ों से लेकर बच्चों तक का मुंह बन जाता है। जबकि लौकी में पाए जाने वाले हेल्दी तत्वों की वजह से ये न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक है।

यदि आप लौकी नहीं खाते हैं, तो कोई बात नहीं, इसके इस्तेमाल से अपने चेहरे को अवश्य चमकाएं। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे लौकी का स्क्रब बनाने का सबसे आसान तरीका। लौकी का ये स्क्रब आपकी स्किन की कई परेशानियों को दूर करने की ताकत रखता है। 
विज्ञापन

2 of 7
लौकी का स्क्रब बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
लौकी का स्क्रब बनाने का सामान
  • लौकी 
  •  बेसन – 1 बड़ा चम्मच
  • शहद – 1 छोटा चम्मच  ( अगर स्किन ड्राई हो )
  • नींबू का रस – 1/2 छोटा चम्मच ( अगर स्किन ऑयली हो)
  •  चावल का आटा
विज्ञापन

3 of 7
स्क्रब बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
स्क्रब बनाने की विधि

लौकी के इस स्क्रब को बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो लौकी को धोकर उसे छील लें। इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो इसे ब्लेंड करके पीस भी सकते हैं। इसके बाद बारी आती है स्क्रब तैयार करने की तो लौकी को पीसने के बाद इसमें बेसन और चावल का आटा मिक्स करें

4 of 7
स्क्रब बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब अपनी स्किन टाइप के हिसाब से शहद या फिर नींबू का रस डालें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। बस ये स्क्रब तैयार है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका

स्क्रब को सही से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, वरना ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लिए सबसे पहले तो अपने चेहरे को हल्का गीला करें। अब ब्रश की मदद से चेहरे पर स्क्रब अप्लाई करें। अप्लाई करने के बाद इसे 3-4 मिनट ऐसे ही छोड़ दें।
विज्ञापन

6 of 7
स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
इसके बाद चेहरे पर पानी के छींटे मारकर फिर से इसे गीला करें और चेहरे की मसाज करें। मसाज के बाद स्क्रब को 5 मिनट ऐसे छोड़ दें ताकि थोड़ा सूख जाए। अब सबसे आखिर में इसे ठंडे पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बरतें ये सावधानियां - फोटो : संवाद
बरतें ये सावधानियां 

इस स्क्रब का इस्तेमाल कभी भी हफ्ते में दो बार से ज्यादा न करें। इसके साथ ही चावल का आटा यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये एकदम बारीक होना चाहिए, वरना इसकी वजह से आपकी स्किन छिल सकती है। इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट करें, ताकि कोई दिक्कत न हो। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें