फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: ज्यादा आम खाने से हो गये हैं मुहांसे ? ये 4 घरेलू नुस्खे ट्राई करके पाएं दमकती त्वचा

Mon, 30 Jun 2025 04:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy for Pimple After Ate Mango: यदि आम खाने की वजह से आपके चेहरे पर भी मुंहासे हो गए हैं तो नीचे दिए गए उपाय आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
ज्यादा आम खाने से हो गये हैं मुहांसे तो करें ये उपाय - फोटो : Adobe stock
Home Remedy for Pimple After Ate Mango: गर्मी का मौसम लोगों को सिर्फ इसलिए पसंद आता है, क्योंकि इस सीजन में आम आते हैं। दशहरी से लेकर हापुस तक आम की इतनी वैरायटी बाजार में मिलती है, जिसे आप गिनते थक जाएंगे, लेकिन ये खत्म नहीं होंगी।

आम को फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे आम खाना पसंद न हो। पर, बहुत से लोग इस बात से परेशान रहते हैं, क्योंकि आम खाने की वजह से उनके चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसको आजमकर आप चेहरे के मुंहासों को गायब कर देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
नीम का पेस्ट आएगा काम - फोटो : freepik
नीम का पेस्ट आएगा काम

यदि ज्यादा आम खाने की वजह से चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं तो नीम का पेस्ट इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले ताजे नीम के पत्तों दो धोकर उसे पीस लें। अब हर रोज सुबह और शाम नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को गायब कर देंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
खीरे का पेस्ट देगा राहत - फोटो : Freepik
खीरे का पेस्ट देगा राहत

आज-कल बाजार में खीरे काफी कम दाम में मिलते हैं, ऐसे में इसके इस्तेमाल से भी आप मुंहासों को खत्म कर सकते हैं। यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले खीरो धोकर छील लें। अब इसकी गंदगी निकालकर इसे ब्लेंड कर लें। खीरे के इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें।

 

4 of 6
नारियल के तेल से करें मसाज - फोटो : Adobe stock
नारियल के तेल से करें मसाज

हर भारतीय घर में नारियल तेल अवश्य ही होता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल करके से भी आप मुंहासों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए उंगलियों पर नारियल का तेल लेकर उससे चेहरे की मसाज करें। नारियल तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सैलिसिलिक एसिड वाला फेसवॉश आएगा काम - फोटो : Adobe stock
सैलिसिलिक एसिड वाला फेसवॉश आएगा काम

यदि आपके पास ऐसा फेसवॉश है, जिसमें सैलिसिलिक एसिड हो, तो इसके इस्तेमाल से भी आप मुंहासों को गायब कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए दिन में दो बार इस फेसवॉश की मदद से अपना चेहरा साफ करें। इससे चेहरे के बैक्टीरिया खत्म होंगे और मुंहासे भी अपने आप ही कम होने लगेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इस बात का रखें ध्यान

यदि आपके चेहरे पर ज्यादा आम खाने की वजह से काफी मुंहासे निकल रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। इन मुंहासों को कभी भी हाथ से न फोड़ें। अगर आप हाथ से इसे फोड़ेंगे तो इससे इसके बैक्टीरिया फैलेंगे। खुजली होने पर कॉटन से हल्के हाथ से छुएं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें