फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत ठीक रखने के साथ ही चेहरे पर चमक लाती है ग्रीन टी, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Sat, 22 Feb 2020 06:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
green tea - फोटो : social media
ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादातर मोटापा कम करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही ग्रीन टी को रोजाना पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है। हांलाकि इसके साथ ही ग्रीन टी को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आती है। ग्रीन टी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से अलग ही निखार मिलता है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे बनेगा ग्रीन टी का फेस पैक।
विज्ञापन

2 of 4
green tea - फोटो : social media
सामान्य त्वचा के लिए
दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद कॉटन में गुलाब जल लगा कर सूख चुके पैक को गीला करें। अब दोनों हाथों से मसाज करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरे को ताजे पानी से धो लें। ये पैक चेहरे के पिंपल को दूर भगाने में कारगर है।


 
विज्ञापन

3 of 4
green tea - फोटो : social media
सामान्य त्वचा के लिए
कुछ महिलाओं के टी शेप यानि फॉरहेड, नाक और गाल के जगह की त्वचा ज्यादा तैलीय होती है और बाकि स्किन नार्मल रहती है। इस तरह की त्वचा में संतरे के छिलके और ग्रीन टी का फेस पैक फायदेमंद होता है। आधा चम्मच शहद, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स गुलाब जल मिलाकर के पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाने के बाद सुखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।

 
विज्ञापन

4 of 4
green tea - फोटो : Social Media
ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा भी ड्राई है तो इस पैक का इस्तेमाल जरुर करें। ये आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगी। दो चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगा लें। सप्ताह में दो बार से ज्यादा इस पैक का इस्तेमाल न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें