फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों को दिखाना है खूबसूरत तो ये ब्यूटी टिप्स करें फॉलो, तुरंत ही नजर आने लगेगा फर्क

Fri, 21 Feb 2020 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
feet - फोटो : pixa
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने चेहरे और हाथों की देखभाल तो कर लेते हैं लेकिन पैरों को अनदेखा करते हैं। जिसकी वजह से पैरों की रंगत खराब होने के साथ ही वहां की त्वचा भी रूखी और बेजान सी नजर आने लगती है। जिसकी वजह से पैर दिखने में बहुत ही भद्दे और बेकार दिखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि चेहरे की तरह ही पैर भी खूबसूरत नजर जाएं जिससे कि लोगों की निगाहें उन पर ठहर  जाएं तो इन टिप्स को फॉलो करें। पैरों की देखभाल के लिए आजमाए गए ये तरीके नई जान डाल देंगे और पैर दिखने लगेंगे खूबसूरत।



 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
पैरों की मसाज जरूरी है
चेहरे की तरह ही पैरों की मसाज भी जरूरी होती है। रोजाना नहाते समय कुछ वक्त पैरों के लिए भी निकालें। प्यूमिक स्टोन से पैरों की सफाई करें और नहाने के बाद मॉइश्चारइजर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना पैरों की मसाज से न केवल ये खूबसूरत दिखते हैं बल्कि टेंशन भी कम होती है।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
स्क्रब करें
पैरों की देखभाल के लिए चेहरे की तरह ही बाजार में फुट स्क्रब भी मिलता है। जिससे रोजाना मसाज करने से पैरों की डेड स्किन निकल जाती है। 



 

4 of 5
घर पर पेस्ट बनाएं
घर पर पैरों की देखभाल करने के लिए एक कटोरी में पानी, ग्लिसरीन, पपीता, शहद और नींबू का रस एक समान मात्रा में मिला लें. अब इसका पेस्ट बनाकर पैरों पर लगाएं। सप्ताह में 1 से 2 बार इस पेस्ट को लगाने से पैरों की त्वचा नर्म और मुलायम बनेगी। अगर, आपके पैरों की चमक किसी वजह से खो गई है तो आप इसी पेस्ट को रोजाना लगा सकते हैं और खोई हुई चमक को वापस ला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपके पास पैरों की देखभाल के लिए अलग से समय नहीं है तो रोजाना बस इतना सा काम करें। रात को सोने से पहले पैरों को अच्छे से धो कर उसमें पेट्रोलियम जेली या फिर फुट क्रीम लगाएं। अगर संभव हो तो कॉटन के मोजे पहन लें। ऐसा करके रोजाना सोने से पैरों को आराम भी मिलेगा साथ ही फटी एड़ियों और पैरों के रूखेपन से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें