फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: घर की देसी चीजों से बनाएं मॉइश्चराइजर, ताकि सर्दियों में रूखी त्वचा भी हो जाए सॉफ्ट-सॉफ्ट

Sun, 23 Nov 2025 09:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make a Natural Moisturizer at Home: यदि बाजार में मिलने वाले मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को सूट नहीं कर रहे हैं तो इसे बिना केमिकल घर पर तैयार कर लें। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर बनाएं देसी मॉइश्चराइजर - फोटो : अमर उजाला
How to Make a Natural Moisturizer at Home: जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, उनके सामने सबसे बड़ी समस्या होती है कि वो कैसे सर्दी के इस मौसम में अपनी स्किन को सॉफ्ट बना कर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में मिलने वाली कई क्रीम्स और लोशन या तो ज्यादा हैवी होकर चिपचिपे हो जाते हैं या फिर कुछ ही समय में स्किन को फिर से खींचा-खींचा महसूस करवाने लगते हैं। ऊपर से इनमें मौजूद केमिकल्स ड्राई स्किन की नेचुरल नमी को और भी कम कर देते हैं।

ऐसे में घर पर बना नेचुरल, केमिकल-फ्री मॉइश्चराइजर ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प होता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन को जरूरत होती है डीप हाइड्रेशन, पोषण और लंबे समय तक नमी लॉक करने की। ऐसा न करने पर ही तमाम दिक्कतें सामने आती हैं।

तो अगर आपकी स्किन पूरे साल ड्राई रहती है, तो आप इन घर पर बने नेचुरल मॉइश्चराइजर को रोजाना इस्तेमाल कर अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहला मॉइश्चराइजर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 
1. पहला मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
  • शिया बटर – 2 चम्मच
  •  नारियल तेल – 1 चम्मच
  •  विटामिन E – 1 कैप्सूल

 
विज्ञापन

3 of 7
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि

इसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो शिया बटर को हल्का पिघलाएं। जब ये पिघल जाए तो इसमें नारियल तेल और विटामिन E मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद फ्रिज में 1–2 घंटे सेट करें। ये गहराई तक नमी देता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

 

4 of 7
दूसरा मॉइश्चराइजर बनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock
2. दूसरा मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
  • देसी घी – 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 1 चम्मच

 
विज्ञापन

5 of 7
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि

इस दूसरे मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल को निकाल लें। इसमे बराबर मात्रा में देसी घी मिक्स करें। दोनों को मिक्स करके दिन में एक बार लगाएं। बहुत ज्यादा ड्राई और फटी स्किन के लिए जादू जैसा असर करती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरा मॉइश्चराइजर बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
3. तीसरा मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
  • जैतून तेल – 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 1 चम्मच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि

इन दो चीजों से भी आप मॉइश्चराइजर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। रात में चेहरे पर मसाज करके लगाएं। आप हर दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को डीप पोषण देता है, ड्राइनेस कम करता है और ग्लो लाता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें