Long Lasting Lipstick Tips: लिपस्टिक हर महिला की मेकअप किट का सबसे भरोसेमंद हथियार है। चेहरे पर सिर्फ एक लिपस्टिक आपकी सौन्दर्य को बढ़ा सकती है। लिपस्टिक एक छोटी-सी चीज है, लेकिन पूरे दिन का आत्मविश्वास उसी से चमकता है। हालांकि रंग कोई भी हो, न्यूड, पिंक, रेड या प्लम अगर वह टिके नहीं, तो पूरा लुक फीका पड़ जाता है। ऑफिस में लगातार मीटिंग्स हों, शादी–पार्टी की भागदौड़ हो या पूरा दिन बाहर रहना पड़े, अगर लिपस्टिक बार-बार फेड हो जाए तो आत्मविश्वास भी कम होने लगता है।
लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक का राज महंगी लिपस्टिक नहीं, बल्कि सही टेक्निक है। सुबह लिपस्टिक लगाए और रात तक टचअप की जरूरत न पड़े, यह बिल्कुल संभव है। इसके लिए बस कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स अपनाने होंगे। सही प्रेप, सही फॉर्मूला और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आपकी लिपस्टिक सुबह से शाम तक बिना छूटे, बिना फेड हुए टिकी रह सकती है। आइए जानते हैं अपनी सामान्य लिपस्टिक को लाॅन्ग लास्टिंग बनाने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स।