त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आपने तरह-तरह के जतन कर लिए होंगे लेकिन फिर भी बेदाग खबसूरती नहीं मिली होगी। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप आलू के इस्तेमाल से बला की खूबसूरती पा सकते हैं-
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Getty Images
एक बड़ा चम्मच ताजे आलू का रस लीजिए इसमें दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाइए। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखिए। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे चेहरे के दाग मिट जाते हैं और आपका चेहरा दमक उठता है।
विज्ञापन
3 of 6
आलू का पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाइए। पंद्रह मिनट बाद चेहरे को धो लीजिए। ये नैचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। इससे डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन दूर होता है।
4 of 6
- फोटो : getty images
एक महीने रोजाना चेहरे पर दस मिनट तक आलू का पेस्ट लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
अगर आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है तो आलू के स्लाइस को पांच मिनट तक तेहरे पर हल्के-हल्के रगड़िए फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। धूप से मुरझाया चेहरा खिल उठेगा।
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला लीजिए। अब इस पेस्ट को आखों के काले सर्कल पर दस से पंद्रस मिनट तक लगाकर रखिए। इससे कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।